फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut: पुलिस मुठभेड़ में 25 हजार का इनामी सूरज गोली लगने से घायल, लॉरेंस के गुर्गे का है चेला

Mon, 05 Jun 2023 02:51 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ

सार


मेरठ पुलिस ने सोमवार को लावड़ में कपड़ा व्यापारी से रंगदारी मांगने वाले बदमाश को मुठभेड़ में धर दबोचा। बताया गया कि बदमाश मोबाइल बरामद करने के दौरान पुलिस की पिस्टल छीनकर भाग रहा था। 
विज्ञापन
मेरठ पुलिस, मुठभेड़ - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मेरठ के लावड़ थानाक्षेत्र में जलालपुर- मीठेपुर मार्ग पर सोमवार दोपहर लावड़ पुलिस की कपड़ा व्यापारी से रंगदारी मांगने वाले बदमाश सूरज से मुठभेड़ हो गई। से मुठभेड़ में बदमाश गोली लगने से घायल हो गया।

विज्ञापन


31 मई को लावड़ कस्बे के कपड़ा व्यापारी से लोरेंस विश्नोई गैंग के शूटर सनी काकरन व अतुल जाट के गुर्गों ने पांच लाख की रंगदारी मांगी थी। ना देने पर मुज़फ्फरनगर के पिन्ना गांव निवासी शादमान व दौराला के मोहल्ला भगवानपुरी निवासी रवि ने सुदेश सैनी की दुकान में घुसकर फायरिंग कर दी थी। जिसमें, अरूण छर्रे लगने से घायल हो गया था।

यह भी पढ़ें:Meerut News Live: आबूलेन पर चला छावनी परिषद का बुलडोजर, हाईवे पर ट्रक पलटा, दो घंटे लगा रहा जाम 
विज्ञापन


शनिवार को पुलिस ने इस मामले में शादमान को मुठभेड़ के दौरान मीठेपुर मार्ग से पकड़ लिया था। वहीं, एसएसपी ने फरार रवि और सूरज पर 25- 25 हजार का इनाम घोषित कर दिया था। सोमवार को पुलिस ने चिंदौड़ी निवासी सूरज को भी पकड़ लिया और पूछताछ के बाद मोबाइल बरामद कराने के लिए पुलिस सूरज को लेकर जलालपुर के जंगल में लेकर गई।
विज्ञापन


इस दौरान सूरज पुलिस की पिस्टल छिनकर भागने लगा। पुलिस ने बदमाश को पकड़ने के लिए पीछा किया और जलालपुर - मीठेपुर मार्ग पर सूरज पुलिस मुठभेड़ में पैर में गोली लगने से घायल हो गया। घायल बदमाश को पुलिस ने  सीएचसी दौराला में उपचार दिलाया। अभी 25 हजार का ईनामी रवि फरार हैं।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें