मेरठ। जिला बार एसोसिएशन के महात्मा गांधी सभागार में अधिवक्ता मिलन समारोह का आयोजन किया गया। मुख्य वक्ता विनीत कौशल ने कहा कि वर्तमान समय में परिवार समाज की प्रमुख इकाई है जो आज टूटने की कगार पर है। मुख्य अतिथि राष्ट्रीय स्वंय सेवक संघ के सह विभाग संचालक विनोद भारती और मुख्य वक्ता विभाग प्रचारक विनीत कौशल रहें। कार्यक्रम की अध्यक्षता अधिवक्ता दिनेश राय एवं संचालन एडीजीसी मोहित गुप्ता ने किया। कार्यक्रम का शुभारंभ भारत माता के चित्र पर दीप प्रज्जवलित कर किया गया। महिला अधिवक्ता आरती गर्ग, महिमा कौशिक और सिंपल सिंह ने राष्ट्रगीत का गायन किया।
विज्ञापन
विनीत कौशल ने कहा कि
परिवार विच्छेदन के कारण रिश्तों में उदासीनता व्याप्त हो रही है। इसके लिए बच्चों को संस्कार सही नहीं मिलना है। जिसके चलते परिवार टूट रहे हैं। प्रेम खत्म हो रहा है। मुख्य अतिथि विनोद भारत ने कहा कि समाज में अधिवक्ता समाज सदैव से सकारात्मक अग्रणी भूमिका में रहा है। आज भी समाज की आवश्यकता है कि अधिवक्ता समाज अपनी भूमिका को सक्रिय एवं प्रभाव ढंग से समाज में परिवार को जोड़ने में प्रभावी ढंग से कार्य करे।
डीजीसी क्रिमिनल केके चौबे ने कहा कि अभिभावक को अपने बच्चों को सही शिक्षा देनी चाहिए। इस दौरान जिला बार एसोसिऐशन के अध्यक्ष राजीव कुमार त्यागी, महामंत्री अमित राणा, नरोत्तम कुमार दत्त, शिवम गुप्ता, मोहित गुप्ता, हरेन्द्र कुमार, सचिन मोहन, नीरज सोम बबीता वर्मा आदि मौजूद रहे। -
मेरठ..कंवलजीत..कचहरी के जिला बार में परिवार प्रबोधन व्याख्यानमाला कार्यक्रम में मंचासीन अतिथि व