फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: घुड़सवारी की नोविस ड्रेसाज में यशदीप अहलावत व पीयूष देशमुख सबसे आगे

विज्ञापन
मेरठ..कंवलजीत..आरवीसी में घुड़सवारी प्रतियोगिता के लिए होती ड्रेसेज प्रतियोगिता में भाग लेते घुड़
विज्ञापन
मेरठ। आरवीसी सेंटर एंड कॉलेज मेरठ छावनी में शनिवार से राष्ट्रीय घुड़सवारी प्रतियोगिता शुरू हुई। पहले दिन नोविस ड्रेसाज स्पर्धा में 24 घुड़सवारों ने भाग लिया। सबसे कम 35.5 पेनल्टी लेकर हेडक्वार्टर पश्चिमी कमांड के घुड़सवार मेजर पीयूष देशमुख ने अपने घोड़े इंद्रा के साथ और 61 केवेलरी के घुड़सवार मेजर यशदीप अहलावत ने अपने घोड़े फेरारो के साथ बढ़त बनाई।
विज्ञापन

आरवीसी सेंटर एंड कॉलेज में शनिवार को राष्ट्रीय घुड़सवारी प्रतियोगिता शुरू हुई। इक्वेस्टि्रयन फेडरेशन ऑफ इंडिया द्वारा आयोजित सीसीएन इवेंटिंग 2025-26 में प्री-नोविस, नोविस, वन-स्टार इंट्रो और टू-स्टार र्शा प्रतिस्पर्धा आयोजित होगी। पहले दिन घोड़ों का मेडिकल परीक्षण हुआ और नोविस ड्रेसाज की स्पर्धा शुरू हुई। 21 नवंबर तक चलने वाली प्रतियोगिता में इवेंटिंग स्पर्धा में ड्रेसाज, क्रास कंट्री और शो-जंपिंग की प्रतियोगिताएं आयोजित होंगी। तीनों इवेंट में प्रदर्शन के आधार पर विजेता घोषित किए जाएंगे।
24 घुड़सवारों की नोविस ड्रेसाज में सबसे कम 35.5 पेनल्टी लेकर मेजर पीयूष देशमुख व मेजर यशदीप अहलावत सबसे आगे हैं। 35.6 पेनल्टी लेकर आरवीसी सेंटर के घुड़सवार अंकुश कुमार अपने घोड़े अमेजिंग के साथ तीसरे स्थान पर बढ़त बनाए हैं। 38.3 पेनल्टी के साथ डीजीएआर इक्वेस्टि्रयन के मेजर दीपांशु श्योराण वेगास स्पि्रट के साथ चौथे स्थान पर बढ़त पर है। 40.3 पेनल्टी लेकर ध्रुव इक्वेस्टि्रयन नोड के मेजर संदीप अपने घोड़े के अग्नि के साथ पांचवें स्थान पर चल रहे हैं। इसी तरह से 40.5 पेनल्टी के साथ पीबीजी के दफेदार पवन कुमार अपने घोड़े अश्विन के साथ पांचवें स्थान पर चल रहे हैं।

मेरठ..कंवलजीत..आरवीसी में घुड़सवारी प्रतियोगिता के लिए होती ड्रेसेज प्रतियोगिता में भाग लेते घुड़

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें