एसआईआर में चुनौती...
एसआईआर लागू कराने में जिला प्रशासन के सामने चुनौती हैं। 16 दिन में 27 लाख मतदाता में से कुल 1.13 लाख मतदाता ही गणना प्रपत्र भर पाए हैं। बीएलओ द्वारा 97 फीसदी गणना प्रपत्र वितरित करने का दावा किया गया है।
मतदाताओं द्वारा फॉर्म भरकर बीएलओ को जमा नहीं कराया जा रहा है। इसके लिए जिला प्रशासन ने अब गली-मोहल्लों में वालंटियर बनाने की प्रक्रिया शुरू की है, ताकि खुद ही मतदाता का फॉर्म भरकर बीएलओ से डिजिटल कराया जा सके।
चुनाव आयोग के निर्देश पर जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. वीके सिंह ने जिले में 2758 बीएलओ बनाकर गणना प्रपत्र 97 फीसदी वितरित करा दिए हैं, लेकिन मतदाता फॉर्म भरकर वापस बीएलओ के पास जमा नहीं कर रहे हैं।
चार नवंबर 2025 से अब तक कुल 1.13 लाख मतदाता को ही बीएलओ डिजिटल पर अपलोड कर पाए, जबकि जनपद में 27 लाख मतदाता है। उप जिला निर्वाचन अधिकारी सत्यप्रकाश सिंह का कहना कि मतदाताओं को दो-तीन दिन में फॉर्म बीएलओ के पास जमा कर देना चाहिए ताकि वह उनको डिजिटल कर सके।