फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तेल का खेल: एसआईटी की रिपोर्ट से पहले अफसरों में बेचैनी, जल्द सीएम के सामने जाएगी रिपोर्ट

Fri, 29 Nov 2019 06:41 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
तेल का खेल मामला - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

शासन की ओर से गठित एसआईटी की रिपोर्ट से पहले मेरठ में पुलिस प्रशासन के अधिकारियों में बेचैनी हो रही है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को शनिवार को रिपोर्ट सौंपी जा सकती है। कई अधिकारी अपनी गर्दन बचाने के लिए लखनऊ में फोन घनघना रहे हैं। 

विज्ञापन


यह भी पढ़ें: तेल का खेल: एसआईटी ने अफसरों को किया तलब, इन अहम बिंदुओं पर जुटाई जानकारी

परतापुर क्षेत्र में पारस और गणपति केमिकल में मिलावटी तेल का आईजी आलोक सिंह के निर्देश पर क्राइम ब्रांच टीम ने 20 अगस्त को भंडाफोड़ किया था। मिलावटी तेल की जांच और कार्रवाई को लेकर पुलिस-प्रशासन के अधिकारियों में मतभेद था। इसकी शिकायत पर शासन स्तर से एसआईटी गठित की गई। एसआईटी शामिल एडीजी इंटेलीजेंस एसबी शिरोडकर, आईजी एसटीएफ अमिताभ यश और कृषि एवं खाद्य विभाग के आयुक्त मनीष चौहान जांच करने मेरठ आए थे। आईजी मेरठ आलोक सिंह का कहना है कि एसआईटी ने जांच पूरी कर ली है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: नींद से नहीं जागा सिस्टम,सवालों के घेरे में जांच अधिकारी, आखिर कब खुलेगा जमीन में दबे तेल का 'खजाना'

चौंकाने वाली आएगी रिपोर्ट 
सूत्रों के मुताबिक एसआईटी ने मिलावटी तेल के मामले में जिला आपूर्ति विभाग की कार्यशैली पर सवाल उठाए हैं। पुलिस और प्रशासन के किसी भी अधिकारी की भूमिका पर सवाल नहीं उठाए। मिलावटी तेल की जांच में पुलिस ने कहां चूक की, इसका भी जिक्र रिपोर्ट में है।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें