इन्होंने कहा
एडीएम वित्त एवं राजस्व आलोक कुमार का कहना है कि हादसे की जांच के लिए तीन सदस्यीय जांच समिति का गठन कर तीन दिन में रिपोर्ट देने के निर्देश दिए गए थे। जांच रिपोर्ट अब तक क्यों नहीं आई, इस संबंध में जांच समिति से स्पष्टीकरण मांगा गया है।
नकली तेल से घट रही है वाहनों की उम्र
अवैध बायोडीजल पंपों पर बिकने वाले अवैध डीजल-पेट्रोल ने वाहनों के इंजनों का भट्ठा बैठा दिया है। वाहन मैकेनिक का काम करने वाले लोगों का कहना है कि नकली तेल के इस्तेमाल से वाहनों के इंजन निर्धारित समयसीमा से आधे समय तक ही चलकर खराब हो रहे हैं।
नकली तेल का सीधा असर वाहन के अति महत्वपूर्ण पार्ट्स पर पड़ने से वाहन की मशीनरी की उम्र भी घट जाती है। मैकेनिक बिजेंद्र, नरेंद्र धीमान, कालू सैनी, कपिल, संजय, अरविंद व टिंकू का कहना है कि वाहनों को टिकाऊ बनाए रखने के लिए अच्छा तेल ही डलवाना चाहिए।
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/