फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुल्हन की फोटो दिखा... कस्टमर को फंसा लेते थे जाल में, युवतियों समेत 14 गिरफ्तार

Thu, 26 Apr 2018 12:45 PM IST
यूपी डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
मौके से ये तीन आरोपी पकड़े गए
विज्ञापन

यहां फिर से एक फर्जी मैरिज ब्यूरो का भंड़ाफोड़ हुआ है। ये शातिर लोग दुल्हन के फोटो दिखाकर कस्टमर को आसानी से जाल में फंसा लेते थे और फिर उनसे मोटी रकम ठग लेते थे। जानिए पूरा मामला...

विज्ञापन


मामला उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले का है। यहां एक फर्जी मैरिज ब्यूरो का भंडाफोड़ हुआ है। जिसमें 11 युवतियों समेत 14 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। आरोपी यूपी, हरियाणा, दिल्ली, पंजाब व राजस्थान समेत कई राज्यों में शादी कराने का झांसा देकर लोगों से ठगी करते थे। एक आरोपी एक भाजपा नेता की पुत्री भी है। आरोपी युवतियां ब्रह्मपुरी, टीपीनगर और कंकरखेड़ा थाना क्षेत्र की हैं।
 
यह फर्जी मैरिज ब्यूरो दिल्ली रोड स्थित वीर नगर में चल रहा था। दिल्ली के रोहिणी सेक्टर-5 निवासी विनोद ने साइबर सेल में शिकायत की थी। आरोप था कि मैरिज ब्यूरो संचालक ने अच्छे परिवार की सुंदर लड़की के रिश्ते बताए थे। कई लड़कियों के फोटो उसको दिखाए। शादी से पहले 11 हजार रुपये रजिस्ट्रेशन के नाम पर फीस जमा कराई। लेकिन शादी नहीं कराई। 
विज्ञापन


एसपी क्राइम शिवराम यादव के अनुसार साइबर सेल के उमेश कुमार, महिला थाना पुलिस और ब्रह्मपुरी पुलिस ने ब्यूरो ऑफिस में छापा मारा। ब्यूरो संचालक अरुण शर्मा निवासी शिवहरि मंदिर कालोनी बागपत रोड समेत तीन युवकों और 11 युवतियों को पकड़ा गया। इन युवतियों पर शादी के नाम पर युवकों को फंसाने का आरोप है। ऑफिस से 5 लैपटॉप, 16 कंप्यूटर, दो मोहर, 10 स्लिप बुक, 10 रजिस्टर, 17 मोबाइल फोन बरामद हुए।

पढ़ें : 'दुल्हन' को दिखा...ऐसे फंसा लेते थे कस्टमर को, सच्चाई जानकर अफसर हैरान, तस्वीरें

विज्ञापन

रिश्ते कराने की लगती थी बोली 

फाइल फोटो
एसपी क्राइम ने बताया कि ये लोग अच्छे रिश्ते कराने के नाम पर बोली लगाते थे। 21 हजार रुपये तक रजिस्ट्रेशन फीस लेते थे। सोशल साइट पर ऑनलाइन आवेदन के लिए सुंदर लड़कियों के फैमिली सहित फोटो लोड होते थे। रजिस्ट्रेशन फीस जमा कर शादी नहीं कराते थे।

थाने में हंगामा, पुलिस पर आरोप 
युवतियों को छुड़ाने के लिए कई लोगों ने महिला थाने में हंगामा किया। एक भाजपा नेता द्वारा की सिफारिश रात भर पुलिस अधिकारियों के पास आती रही। युवतियों ने बताया कि वे तो यहां 4-5 हजार रुपये की जॉब करती हैं। इस फर्जीवाड़े से उनका क्या लेना-देना। पुलिस की सेटिंग से यह फर्जी मैरिज ब्यूरो चल रहा था। छापा मारने से पहले भी पुलिस ने सेटिंग करने का प्रयास किया, बात नहीं बनी तो उनको पकड़ लिया।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें