टॉर्चर का आरोप लगाने पर रो पड़े डॉ. खान
नोएडा पुलिस के मुताबिक जोया ने अपने पिता डॉ. अयूब खान पर टॉर्चर करने का आरोप लगाया था। पुलिस ने जोया और डॉ. खान को आमने सामने बैठाया। टॉर्चर का आरोप लगने पर डॉ. खान की आंखें नम हो गईं।
डॉ. खान का कहना है कि जोया बहुत होशियार थी। मैंने जोया को कामयाब युवक से शादी करने और पढ़ाई पर ध्यान लगाने के लिए कहा। कभी पैसा या कोई और बात कहीं हो तो बताए। पिता की यह बात बेटी को टॉर्चर लगती है तो इसके लिए माफी मांगता हूं। सन 2007 से पिता और पुत्री में अनबन रहती थी। डॉ. खान ने बताया कि उसकी दो बेटियां हैं। दोनों बेटियों को अच्छी शिक्षा दिलाने और कामयाब बनाने का सपना था।
टॉपर रही थी जोया
डॉ. खान के अनुसार मेरठ के सोफिया स्कूल से पढ़ाई के बाद जोया दिल्ली में स्नातक में टॉपर रही थी। जोया सन 2007 में सिविल सर्विस की तैयारी में जुटी थी। दो बार टेस्ट दिए। लेकिन नंबर नहीं आया। 2013 में जोया ने अपनी मां को हर्ष प्रताप सिंह का नाम बताया जिससे उसने शादी करने की बात कहीं थी।
डॉ. खान ने हर्ष प्रताप व उसके परिवार से मुलाकात कराने को कहा था। लेकिन जोया ने मुलाकात नहीं कराई। जोया कभी-कभी मेरठ आती थी। लेकिन वह पिता से बहुत कम मिली। जोया को उसकी मां ज्यादा प्यार करती है। मां को जोया के कारनामों की जानकारी हो सकती है।
जोया खामोश है...
डॉ. खान के अनुसार जोया खान आईएफएस बनकर पुलिस अधिकारियों से एस्कॉर्ट लेती थी, इसकी जानकारी मुझे नहीं है। मैं कभी हर्ष प्रताप से भी नहीं मिला। नोएडा पुलिस हर्ष प्रताप को मेरे घर पर पांच दिन पहले रात में लाई थी। पूछा था कि इसको पहचानते हो। जिस पर मैंने मना कर दिया था।
पुलिस ने बताया था कि यही हर्ष प्रताप सिंह है, जो जोया का पति है। बेटी ने गलत काम किया है। लेकिन उसकी जमानत तो मुझे ही करानी होगी। गिरफ्तारी के बाद से जोया खामोश है।