मेरठ। मेरठ में नकली सामान बनने के लगातार मामले उजागर हो रहे हैं। देहली गेट थाना पुलिस ने जली कोठी स्थित अतानस की कोठी में एक बैंड के गोदाम पर मंगलवार शाम छापा मारा। पुलिस ने मौके से दस लाख रुपये से ज्यादा का बैंड का नकली सामान बरामद किया। नादिर अली एंड कंपनी के नाम से ये सामान तैयार किया जा रहा था। पुलिस ने मौके से चार लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की है।
विज्ञापन
नादिर अली एंड कंपनी के सेल्स मैनेजर प्रदीप जोशी ने बताया कि उनके ट्रेडमार्क का किसी अन्य को प्रयोग करना गैरकानूनी है। आरोप है कि कंपनी में काम करने वाले एक कर्मचारी व स्टोर कीपर के परिजन ने मिलते जुलते नाम से एक कंपनी खोली। इसके बाद उनका नाम प्रयोग कर फर्जी बैंड व अन्य सामान बनाने लगे। सामान पर उनके ट्रेडमार्क का प्रयोग किया गया। जिससे कंपनी की साख खराब हो रही है। करोड़ों रुपये की क्षति भी हो रही है। प्रदीप ने इसकी शिकायत इंस्पेक्टर देहली गेट रमेश चंद्र शर्मा से की। एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह का कहना है कि तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
इकरार अहमद...... जली कोठी स्थित नादर अली बैंड कंपनी के डुप्लीकेट बाजे बनाने को लेकर फैजाम इंटर