फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: फर्जी जमानत लेने वाले गिरोह का भंडाफोड़

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। थाना जनकपुरी पुलिस ने फर्जी जमानत लेने वाले गिरोह का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने गिरोह के छह सदस्यों को गिरफ्तार किया है। इन पर फर्जी दस्तावेजों और पेशेवर जमानतियों के जरिए न्यायालय में जमानत लेने का आरोप है।
विज्ञापन

17 फरवरी 2024 को राजीव भल्ला ने थाना जनकपुरी में तहरीर देकर फर्जी जमानतियों के माध्यम से जमानत लेने वाले गिरोह की शिकायत की थी। इस पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया था। जांच में खुलासा हुआ कि आरोपी पेशेवर जमानतियों के जरिए गलत दस्तावेजों का उपयोग कर न्यायालय में जमानत हासिल कर रहे थे। इसी मामले में पुलिस ने एसबीडी चौराहे से छह आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
पूछताछ के दौरान आरोपियों ने अपने नाम राजबल पुत्र कर्म सिंह, बालेंद्र पुत्र जगपाल सिंह, ओम कैलाश पुत्र मोल्हू, राजपाल पुत्र संधवा, अरविंद पुत्र विक्रम सिंह और आजाद पुत्र गुलरचंद निवासी कपासा थाना नागल है। इनकी न्यायिक प्रक्रिया के दुरुपयोग की शिकायतें मिल रही थीं। फर्जी दस्तावेजों के जरिए जमानत लेने वाले गिरोह पर अंकुश लगेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें