फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MEERUT: दफ्तर के चक्कर काटने का झंझट खत्म, घर बैठे करें जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र के लिए आवेदन, ये है आसान तरीका

Sat, 08 Oct 2022 04:37 PM IST
मेरठ ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ

सार

जन्म और मृत्यु प्रमाण पत्र बनवाने के लिए अब आपको दफ्तर के चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे। आप घर बैठे आसान तरीके से जन्म व मृत्यु प्रमाण पत्र बनवाने के लिए आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन
जन्म प्रमाण पत्र - फोटो : istock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र बनवाने वालों को अब नगर निगम या दलालों के चक्कर लगाने की जरूरत नहीं पड़ेगी। घर बैठे ऑनलाइन आवेदन करके एक सप्ताह के भीतर प्रमाण पत्र प्राप्त कर सकते हैं। इस व्यवस्था से समय की भी बचत होगी। भविष्य में भी अपनी यूजर आईडी से प्रमाण पत्र ले सकेंगे।

विज्ञापन


जागरूकता के अभाव में अधिकतर लोग अभी तक नगर निगम ऑफिस के चक्कर लगाते रहे हैं। इस प्रमाण पत्र के नाम पर निगम के आसपास मंडराने वाले दलाल भी 500 से 1000 रुपये की वसूली करते रहे हैं। इसमें कुछ कर्मचारियों पर भी आरोप लगते रहे हैं। वैसे भी अगर कोई व्यक्ति प्रमाण पत्र बनवाने के लिए निगम में आवेदन करता है तो इस कार्य में एक माह तक का समय लग जाता है। नगर निगम की बिल्डिंग में जहां ऊपर कंप्यूटर रूम में प्रमाण पत्र बनते हैं, वहीं नीचे दुकानों में दलाल सक्रिय रहते हैं। इसके बाद निगम के कर्मचारियों की मिलीभगत से अवैध वसूली का खेल शुरू हो जाता है।

इस संबंध में नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. गजेंद्र कुमार का कहना है कि निगम की दुकानों में दलालों के खेल और कुछ लोगों द्वारा निगम कर्मचारियों पर दबाव बनाकर प्रमाण पत्र बनवाने वालों की सूचना नगरायुक्त को दी जा चुकी है। जोनल व्यवस्था लागू करने के लिए कई बार अपर नगरायुक्त प्रमोद कुमार से भी मिले, लेकिन इस दिशा में अब तक ठोस कदम नहीं उठाया गया है।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: मेरठ: मंत्री के सामने फूट-फूटकर रोने लगे पीड़ित पिता, बोले- बेरहमी से की गई बेटे की हत्या, भावुक हुए लोग
विज्ञापन


प्रमाण पत्र के लिए ऐसे करें आवेदन
जन्म या मृत्यु प्रमाण पत्र बनवाने के लिए कोई भी व्यक्ति अपने घर या किसी भी साइबर कैफे से वेबसाइट- www.crsorgi.gov.in पर लॉगिन करें। इस पर एक पेज खुलेगा। यहां जनरल पब्लिक पर क्लिक करके अपनी यूजर आईडी पासवर्ड तैयार करें। फिर जनरल पब्लिक पर क्लिक करेंगे तो आवेदन का फार्म खुलकर सामने आ जाएगा। यहां कुछ जरूरी जानकारियां देने के साथ ही ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया पूरी हो जाएगी।

यह भी पढ़ें: गजब हाल: पुलिस चौकी पर 80 हजार लोगों की जिम्मेदारी, पर आठ साल से दर्ज नहीं हुई FIR, चौंका देगी ये रिपोर्ट

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें