फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गांवों में मिलें शहर जैैसी सुविधाएं, मुफ्त दें ऑक्सीजन : मंडलायुक्त

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। गांवों में बढ़ते संक्रमण को रोकना होगा। सीएचसी-पीएचसी में शहर के अस्पतालों जैसी सुविधा मुहैया करानी होंगी। ऑक्सीजन बैंक बनाओ। हर कोरोना संक्रमित के घर किट पहुंचनी चाहिए। हर गांव में निगरानी समिति सदस्यों के साथ रोज बात हो। मेडिकल कॉलेज की व्यवस्था में सुधार हो। ये निर्देश बुधवार को मेरठ के कमिश्नर सुरेंद्र सिंह ने तीन घंटे तक चली जनप्रतिनिधियों-अधिकारियों-विभागाध्यक्षों और संगठनों के साथ हुई बैठक में दिए। कमिश्नर ने कहा कि ऑक्सीजन की अब कोई कमी नहीं है, लेकिन हमें तीसरी लहर को रोकने के लिए पूरी तरह तैयार रहना होगा।
विज्ञापन

कमिश्नर सुरेंद्र सिंह ने सांसद, राज्यसभा सदस्यों, एमएलसी और विधायकों से कोरोना संक्रमण को रोकने और तीसरी लहर के लिए पूरी तरह से तैयार करने को सुझाव मांगे। बैठक में बताया गया कि हर गांव में निगरानी समिति का गठन हो गया है। इसमें 20 सदस्य रखे गए हैं। कमिश्नर ने कहा कि निगरानी समिति के सदस्यों की जिम्मेदारी है कि वे घर-घर जाकर बुखार पीड़ितों की कोरोना जांच कराएं। कुछ प्राइवेट अस्पताल बिल्डिंग बढ़ा रहे हैं, ऐसे में मेडिकल कॉलेज और सीएचसी-पीएचसी में भी व्यवस्था दुरुस्त होनी चाहिए।
कमिश्नर ने स्वास्थ्य अधिकारियों से कहा कि मेडिकल कॉलेज में ऐसा कार्य करें जिससे लोग सरकारी अस्पताल के नाम से डरें नहीं। मेडिकल कॉलेज प्राचार्य ने उन्हें बताया कि लोगों के विश्वास को बढ़ाने के लिए हर संभव प्रयास किया जा रहा है। आईजी मेरठ प्रवीण कुमार ने कहा कि लोगों में नकरात्मकता न आए, इसको लेकर हर अधिकारी समन्वय रखें।
विज्ञापन

ब्लैक फंगस को नहीं बनने देंगे चुनौती
कमिश्नर ने कहा कि थर्ड फेज में किसी भी कीमत पर ब्लैक फंगस को चुनौती नहीं बनने देंगे। ब्लैक फंगस के 66 इंजेक्शन मेडिकल कॉलेज को दिए हैं। 10 बेड का नया वार्ड तैयार किया है। घरों में अब फ्री ऑक्सीजन दी जाएगी। ग्रामीण क्षेत्रों में पीएचसी और सीएचसी की हालत खराब है। जिम्मेदारी को समझना होगा।
ऑक्सीजन लगाते समय डिस्टिल वाटर का करें प्रयोग
आईएमए के सदस्यों ने कहा कि बिना डॉक्टरों की सलाह के स्टेरायड की ओवरडोज के कारण समस्या हो रही है। लोगों में शुगर की बीमारी बढ़ रही है। घरों में ऑक्सीजन लोग सादे पानी के साथ चलाते हैं। इसमें डिस्टिल वाटर का प्रयोग होना चाहिए। अस्पतालों में हर 24 घंटे में डिस्टिल वाटर बदला जाना चाहिए।
जरूरतमंदों को देंगे तीन माह का राशन : डीएम
जिलाधिकारी के. बालाजी ने बताया कि हम रोज प्राइवेट अस्पतालों का दौरा करके निगरानी कर रहे हैं। प्राइवेट अस्पतालों में भी ऑक्सीजन प्लांट लगवाए जाएंगे। 50 बेड वाले अस्पताल के साथ अब 30 बेड वाले अस्पताल कोविड अस्पताल की श्रेणी में शामिल होंगे। तीन माह का राशन जरूरतमंदों को देंगे। एक हजार रुपये दिए जाने को लेकर ठेला, पटरी, रिक्शा चालक आदि सूची बनाई जाएगी।
जनप्रतिनिधियों-व्यापारियों ने उठाईं समस्याएं
सांसद राजेंद्र अग्रवाल ने कहा खाली सिलिंडर की कमी को दूर किया जाए। राज्य सभा सदस्य विजय पाल तोमर ने दौराला सीएचसी-पीएचसी में व्यवस्था सुधारने को कहा। एमएलसी सरोजिनी अग्रवाल ने टीका केंद्र बढ़ाए जाने की मांग की। डॉ. लक्ष्मीकांत वाजपेयी ने कहा मेडिकल कॉलेज में तीमारदारों के बैठने की व्यवस्था की जानी चाहिए। जो लोग दवाई छिपा रहे हैं, उन पर कार्रवाई हो। संयुक्त व्यापार संघ अध्यक्ष अजय गुप्ता ने कहा कि जन्म मृत्यु प्रमाण पत्र प्राइवेट अस्पतालों में भी बनवाए जाएं। संयुक्त व्यापार संघ नवीन गुप्ता ने कहा कि लॉकडाउन में व्यापारियों को नुकसान हुआ। 2-3 घंटे दुकानें खोलने का मौका मिले।
ये भी रहे मौजूद
बैठक में राज्यसभा कांता कर्दम, सांसद विजय पाल तोमर, एमएलसी सरोजिनी अग्रवाल, एमएलसी अश्वनी त्यागी, विधायक सत्यप्रकाश अग्रवाल, विधायक सोमेंद्र तोमर, विधायक दिनेश खटीक, विधायक सत्यवीर त्यागी, आईएमए अध्यक्ष अनिल कपूर, महेश बंसल, आईआईए से पंकज गुप्ता, नगर आयुक्त मनीष बंसल, सीएमओ डॉ. अखिलेश मोहन, मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. ज्ञानेंद्र कुमार मौजूद रहे।
हस्तिनापुर, मवाना-परीक्षितगढ़ सीएचसी में लगेंगे प्लांट
हस्तिनापुर, मवाना और परीक्षितगढ़ सीएचसी में 15 दिन में तीन ऑक्सीजन प्लांट लगेंगे। इसको लेकर हस्तिनापुर विधायक दिनेश खटीक ने 25 लाख रुपये निधि से देने के लिए सीडीओ को पत्र सौंपा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें