फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छबडिया में शरारती तत्वों ने विद्युत मीटरों में की तोड़फोड़

विज्ञापन
विज्ञापन
छबडिया में शरारती तत्वों ने विद्युत मीटरों में की तोड़फोड़
विज्ञापन

सरधना। छबडिया गांव में मंगलवार रात शरारती तत्वों ने विद्युत निगम द्वारा घरों के बाहर लगाए गए मीटरों में तोड़फोड़ कर दी। इतना ही नहीं, कई मीटर उखाड़ लिए गए। 40 से 50 घरों के केबल तोड़ दिए गए, जिस कारण कई घरों की विद्युत आपूर्ति बाधित हो गई।
छबडिया गांव के नव निर्वाचित प्रधान अमरदीप और पूर्व प्रधान ज्ञानेंद्र उर्फ छुट्टन ने बताया कि मंगलवार रात कुछ शरारती तत्वों ने घरों के बाहर लगे कई मीटरों को उखाड़ दिया और कई में तोड़फोड़ की। जिसमें जगदीश कश्यप, सुंदरलाल, मनीष व श्यामलाल आदि के मकान पर लगे मीटर उखाड़ लिए गए। इतना ही नहीं, 40 से 50 घरों के केबल तोड़ दिए गए। बुधवार सुबह लोगों को मामले की जानकारी हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्रामीणों का कहना है कि नव निर्वाचित ग्राम प्रधान पक्ष के लोगों के घरों के बाहर लगे मीटरों में तोड़फोड़ की गई और केबल तोडे़ गए हैं। ग्रामीणों ने थाने में तहरीर देकर शरारती तत्वों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
थानाध्यक्ष बृजेश कुमार का कहना है कि अभी इस मामले में तहरीर नहीं मिली है। यदि उन्हें तहरीर मिलती है तो जांच कराकर कार्रवाई कराई जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें