फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फेसबुक मुख्यालय की रिपोर्ट से हुआ साफ, नीदरलैंड नहीं... इस शहर से डाली गई थी बद्दो की एफबी पोस्ट

Mon, 16 Mar 2020 12:48 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
बदन सिंह 'बद्दो' - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
ढाई लाख के इनामी मोस्ट वांटेड बदन सिंह बददो ने अपनी फेसबुक आईडी से पोस्ट डाली थी, उसकी लोकेशन लंदन की आई है। यह जानकारी फेसबुक मुख्यालय कैलिफोर्निया से आई रिपोर्ट के हवाले से दी गई है। जबकि उस समय से यह पोस्ट नीदरलैंड की लोकेशन से डालनी बताई जा रही थी। अब पुलिस और एसटीएफ के लिए बद्दो की सही लोकेशन तलाशना और भी ज्यादा चुनौतीपूर्ण हो गया है।
विज्ञापन


बेरीपुरा टीपी नगर निवासी कुख्यात बदन सिंह बद्दो 28 मार्च 2019 को मेरठ से होटल मुकुट महल से पुलिस कस्टडी से फरार हुआ था। बद्दो गाजियाबाद में कोर्ट में पेशी पर आया था, जहां पुलिसकर्मियों से सांठगांठ कर दिल्ली रोड स्थित मुकुट महल में पहुंचा और पार्टी कर पुलिसकर्मियों को गच्चा देकर भाग निकला था।

फरारी के करीब 11 माह बाद चार फरवरी 2020 को कुख्यात बद्दो की फेसबुक आईडी से नीदरलैंड की लोकेशन बताकर पूर्व डीजीपी बृजलाल और केबल कारोबारी को लेकर की गई पोस्ट ने फिर से कई चर्चाओं को जन्म दे दिया था। जिसके बाद पुलिस की नींद टूटी थी। 
विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

मेरठ पुलिस की तरफ से फेसबुक के मुख्यालय कैलिफोर्निया को चिट्ठी भेजी गई ताकि बद्दो की पोस्ट का सच पता लग सके। बद्दो की फरारी के बाद उसके खिलाफ मार्च 2019 में ही लुकआउट नोटिस जारी कराया गया था, जो एक साल तक मान्य है। पुलिस सिर्फ दावा कर रही है कि बद्दो विदेश नहीं भाग सकता। 28 मार्च के बाद लुक आउट नोटिस के समय को फिर बढ़वा दिया जाएगा।

नीदरलैंड से लोकेशन डालने के पीछे उसका क्या मकसद था, इसकी पुलिस, सर्विलांस और साइबर एक्सपर्ट के अलावा एसटीएफ भी जांच में जुटी। बद्दो की फेसबुक पर की गई पोस्ट को लेकर साइबर सेल ने फेसबुक मुख्यालय को रिमाइंडर भी भेजा गया था, जिसमें पूछा गया कि बद्दो कौन है। लेकिन अब फेसबुक मुख्यालय से रिपोर्ट आई कि एफबी पोस्ट लंदन से डाली गई थी।

पुलिस के एक अधिकारी का कहना है कि रिपोर्ट लंदन की आई है, लेकिन इसमें यह माना जा रहा है कि फर्जी एप का प्रयोग किया गया। एप से कई बार लोकेशन अलग-अलग देश की भी शो की जाती है। तीन माह पहले यूपी एसटीएफ ने पुणे में जाल बिछाया था, जहां बद्दो को एक अस्पताल में इलाज कराने की सूचना मिली थी। लेकिन बद्दो गोपनीय ढंग से पहले ही निकल भागा था।

पुलिस और एसटीएफ कभी नेपाल तो कभी पंजाब में छिपे होने का अंदेशा जताती है। लेकिन कुख्यात तक पहुंचना आसान नहीं है, जिसके लिए पांच लाख के इनाम की संस्तुति भी भेजी हुई है। बद्दो की फरारी में 6 पुलिसकर्मी समेत 16 लोग जेल गए थे। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें