दौराला - टोल प्लाजा पर आयोजित शिविर में मौजूद चिकित्सक की टीम। स्रोत : स्वयं
दौराला। सिवाया स्थित टोल प्लाजा पर शुक्रवार को वाहन चालकों के लिए निशुल्क नेत्र चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में वाहन चालकों के साथ टोल कर्मचारियों-अधिकारियों की आंखों की भी जांच की गई।
शिविर सीएचसी दौराला के तत्वावधान में आयोजित किया गया। सीएचसी दौराला की टीम ने वाहन चालक, कर्मचारियों के नेत्रों की जांच की। साथ ही आंखों को स्वस्थ रखने के उपाय बताए। स्वास्थ्य की जांच भी की गई और निशुल्क दवाइयां वितरित की गई। चिकित्सकों ने बढ़ती ठंड में बीमारियों से बचने के उपाय बताए। साथ ही बीमारियों से बचने के लिए अपने आस पास साफ सफाई रखने को जागरूक किया। इस दौरान टोल प्रबंधक बृजेश सिंह, अश्विनी चौहान, आलोक पांडे, शिवा कुमार, मनिंदर विहान, अनुज सोम, राणा प्रताप सिंह, विजय कंसल, डॉ. प्रवेंद्र सिंह, डॉ. श्वेता राणा, डॉ. नेहा अग्रवाल, डॉ. लोकेंद्र बालियान, डॉ. अरुणा यादव शशि, सुनीता, अभिषेक, अश्वनी चौधरी आदि मौजूद रहे।