फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: बारहवीं की छात्राओं को दी विदाई

विज्ञापन
आर्य कन्या इंटर कालेज में विदाई समारोह में विभिन्न उपाधियों के लिए चुनी गई छात्राएं। (स्त्रोत स
विज्ञापन
मवाना। आर्य कन्या इंटर कॉलेज में कक्षा 12वीं की छात्राओं के लिए विदाई समारोह का आयोजन हुआ। जिसमें मिस आर्य कन्या वर्षा, मिस परफेक्ट मंतशा को चुना गया। समारोह का आयोजन कक्षा 11वीं की छात्राओं एवं विद्यालय की शिक्षिकाओं ने किया। 11वीं की छात्राओं ने तिलक लगाकर कक्षा 12वीं की छात्राओं का स्वागत किया। विदाई समारोह में छात्राओं ने नृत्य एवं संगीत सहित रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। छात्राओं का विभिन्न उपाधियों के लिए चयन किया गया। जिसमें मिस आर्य कन्या वर्षा, मिस परफेक्ट मंतशा, मिस पंक्चुअल मुस्कान, मिस डांसर अरफिया, मिस फेयरवेल शहनाज, मिस इंटलेक्चुअल वैष्णवी, मिस चुलबुली मरियम व जारा को चुना गया। प्रधानाचार्या आशा भारती ने छात्राओं को आगामी बोर्ड परिक्षाओं व उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभ कामनाएं दीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें