फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर व्यापक सुरक्षा व्यवस्था के प्रबंध किए

Tue, 12 Aug 2025 02:20 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर्व पर सुरक्षा व्यवस्था के व्यापक प्रबंधक किए गए हैं। डीआईजी ने रेंज के सभी चारों जिलों में इस पर्व पर पूरी सतर्कता बरतने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

श्री जन्माष्टमी का पर्व 16 अगस्त शनिवार को मनाया जाएगा। कुछ स्थानों पर मुख्य पर्व से अगले छह दिनों तक भी स्थानीय स्तर पर मेले, झांकियां, शोभायात्रा आदि का आयोजन होता है। त्योहार के दौरान अधिकांशतः मंदिरों, व्यापारिक प्रतिष्ठानों और कहीं-कहीं घरों में भी विशेष झांकियां सजाई जाती है।
डीआईजी कलानिधि नैथानी ने बताया कि जन्माष्टमी पर 2685 पुलिसकर्मियों की तैनाती रहेगी। मेरठ रेंज के चारों जनपदों में छह अपर पुलिस अधीक्षक, 25 सीओ, 84 निरीक्षक, 581 उप निरीक्षक, 797 हेड कांस्टेबल, 780 कांस्टेबल, 412 होमगार्ड व पीआरडी तथा एक कंपनी पीएसी की ड्यूटी लगाई गई है। चारों जिलों में 93 शोभायात्राएं निकाली जाएगी। मेरठ में 14, बुलंदशहर में 28, बागपत में 27 व हापुड़ में 24 शोभायात्रा निकाली जाएगी। शोभायात्राओं के मार्ग में 35 संवेदनशील स्थान चिह्नित किए गए हैं। इन जनपदों में 292 मंदिरों में धार्मिक कार्यक्रम होंगे। मेरठ में 181, बुलंदशहर में 41, बागपत में 30 व हापुड़ में 40 मंदिरों में कार्यक्रम होंगे। चारों जनपदों में 83 सक्रिय एंटी रोमियो स्कवायड सक्रिय हैं।
विज्ञापन

डीआईजी ने बताया कि परंपरा से हटकर शोभायात्रा और अन्य कार्यक्रम आयोजित नहीं होंगे। मटकी फोड़ कार्यक्रम के दृष्टिगत कार्यक्रम स्थल पर पर्याप्त संख्या में पुलिस बल की डयूटी लगाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें