फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भगवा लव ट्रैप के नाम पर सोशल मीडिया पर माहौल बिगाड़ने का प्रयास

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। जिले में भगवा लव ट्रैप के नाम पर माहौल बिगाड़ने वालों के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर युवक ने एसएसपी कार्यालय में शिकायती पत्र दिया। सोशल मीडिया पर पोस्ट करने वालों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर गिरफ्तारी की मांग की।
विज्ञापन

सदर बाजार थाना क्षेत्र के छावनी क्षेत्र में बीसी लाइन निवासी सिद्धार्थ शर्मा ने एसएसपी कार्यालय में दिए शिकायती पत्र में बताया कि कुछ लोग देश का सांप्रदायिक माहौल बिगाड़ने का षडयंत्र रच रहे हैं। सोशल मीडिया प्लेटफार्मों पर भगवा लव ट्रैप का नाम लेकर रोजाना कई पोस्ट की जा रही हैं। पोस्ट में बताया जा रहा है कि हिंदू लड़कों के साथ वैवाहिक संबंध में रह रहीं हिंदू धर्म अपना चुकी युवतियों का माइंड वाॅश उनकी अपने मजहब में वापसी कराई जाएगी। इस योजना को भगवा लव ट्रैप का नाम दिया गया। इस धर्म-संपरिवर्तन की योजना का प्रचार प्रसार भी इंटरनेट के माध्यम से किया जा रहा हैं, इससे जनपद का माहौल बिगड़ रहा है। आरोपी इंटरनेट मीडिया पर कार्टून बना बनाकर एक्स पर अपलोड कर रहे हैं। इनके समाज के लोग भी इस पर लगातार भड़काऊ टिप्पणी कर रहे है। सिद्धार्थ शर्मा ने आरोप लगाया कि ये लोग इस तरह से प्रचार कर विदेशों से लाखों की फंडिंग प्राप्त की जा रही है। जनपद का माहौल बिगड़ने से बचाने के लिए आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार किया जाए। एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह ने बताया कि साइबर क्राइम थाना पुलिस को मामले की जांच सौंपी गई है। आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। माहौल बिगड़ने नहीं दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें