फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाजार बंद रखकर जताया आक्रोश, फूंका पुतला

विज्ञापन
विज्ञापन
बहसूमा। पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद लोगों का आक्रोश थमने का नाम नहीं ले रहा है। रविवार को रामराज व बहसूमा के व्यापारियों ने बाजार बंद रखा। लोगों ने रामराज व बहसूमा में प्रदर्शन जुलूस निकाला और पाकिस्तान के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।
विज्ञापन

रामराज स्थित पंजाब नेशनल बैंक के पास व्यापारी व हिंदू समाज के लोग एकत्र हुए और वहां से मुख्य बाजार होते हुए शिव चौक, रामलीला मैदान, पुलिस चौकी रामराज तक विरोध मार्च निकाला। आक्रोशित भीड़ ने आतंकवाद के खिलाफ नारेबाजी करते हुए पाकिस्तान का पुतला फूंका। इस दौरान भाजपा नेता विपेंद्र सुधा वाल्मीकि, रोहित बंसल, ठाकुर जयपाल सिंह, डॉ. श्रीपाल कोहली, व्यापार मंडल अध्यक्ष विपिन मनचंदा, विधिचंद शर्मा, गन्ना समिति के अध्यक्ष पंकज सिंह, विक्की गुंबर, प्रधान शुभम अरोड़ा, सुदर्शन गोयल, सुदर्शन पाहवा, ठाकुर देवेंद्र सिंह रहे। वहीं, कस्बे में व्यापारियों ने बाजार बंद रखकर विरोध जताया। आतंकवाद के खिलाफ नारेबाजी कर विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान भाजपा नेता अमित गोयल, अध्यक्ष सचिन सुकड़ी, सभासद वीरेंद्र नागर, गौरव राजवंशी रहे।


बाजार बंद कर मौन जुलूस निकाला

फलावदा। पहलगाम में पर्यटन स्थल पर नागरिकों पर हुए आतंकवादी हमले को लेकर नगर के व्यापारियों में आक्रोश है। व्यापारियों ने बाजार बंद कर मौन जुलूस निकाला। संयुक्त व्यापारी एसोसिएशन के तत्वावधान में बाजार बंद कर कैंडल मार्च निकाला। चेयरमैन अशोक कुमार सैनी ने जम्मू कश्मीर के पहलगाम में आतंकवादियों द्वारा की गई 28 लोगों की कड़ी निंदा की। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मांग की कि आतंकवादियों के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई करें। कैंडल मार्च में व्यापारियों ने पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारे लगाए। इस मौके पर संयुक्त व्यापारी एसोसिएशन के नगर अध्यक्ष विपिन रस्तोगी, अजय शर्मा, जिला उपाध्यक्ष अश्वनी बिश्नोई, कृष्ण गोपाल उर्फ पप्पू सैनी, बृजमोहन बिशनोई, नरेंद्र खटीक, मानसिंह चंद्रा, मनोज जाटव, शशिकांत जाटव, सतीश जाटव, मास्टर अरुण बिश्नोई, मनोज जाटव, विजय बिश्नोई, शमीम रिजवी आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन



कैंडल मार्च निकाला, मौन रखा

मवाना। नगर की तक्षशिला कॉलोनी में कॉलोनीवासियों ने पहलगाम में आतंकियों द्वारा अंधाधुंध गोलियां बरसाकर पर्यटकों की हत्या किए जाने परिपेक्ष्य में मृतकों की आत्मा की शांति के लिए नारेबाजी करते हुए तक्षशिला कॉलोनी के पार्क से खाटू श्याम मंदिर तक कैंडल मार्च निकाला। पार्क में उनकी आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखकर मोमबत्ती जलाई। एडवोकेट नरेश मित्तल, एडवोकेट पुनीत कुमार, चौधरी चमन सिंह, चौधरी मनोज लांबा, प्रमोद नागर, करण तेवतिया, अमन सिंह लांबा, अतुल कुमार, प्रदीप कुमार, सभासद विनीत चौधरी, सौरभ कुमार, राहुल चौधरी, धीरू यादव, कपिल राव, अमरदीप चौधरी, देवेंद्र गुर्जर, एडवोकेट नागर आदि रहे। आर्य समाज मवाना द्वारा मृतकों की आत्मा की शांति के लिए हवन किया। इसमें सभी आर्य सभासदों ने आहुति डालते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की। शोक सभा में पूर्व प्रधान पवन कुमार व अन्य रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें