फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: श्रीचंद शर्मा को एमएलसी प्रत्याशी बनाने पर जताई खुशी

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

दौराला। माध्यमिक वित्तविहीन शिक्षक महासभा की बैठक मंगलवार को बाल विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में आयोजित हुई। बैठक में भाजपा द्वारा मेरठ-सहारनपुर शिक्षक खंड निर्वाचन क्षेत्र से शिक्षक विधायक श्रीचंद शर्मा को पुनः शिक्षक एमएलसी प्रत्याशी घोषित किए जाने पर शिक्षकों ने खुशी जताई और एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर शुभकामनाएं दीं।
प्रदेश उपाध्यक्ष सत्यपाल सिंह वर्मा ने बताया कि बैठक में उपस्थित शिक्षकों ने वित्तविहीन शिक्षकों एवं उनके परिवारों को कैशलैस चिकित्सा सुविधा दिलाने के लिए श्रीचंद शर्मा का आभार व्यक्त किया। साथ ही एमएलसी चुनाव में पहले से अधिक मतों से उन्हें विजयी बनाने का संकल्प लिया गया। उन्होंने कहा कि श्रीचंद शर्मा लगातार वित्तविहीन शिक्षकों की समस्याओं को मजबूती से उठाते रहे हैं और आगे भी शिक्षकों की आवाज को बुलंद करेंगे। बैठक में शिक्षकों ने भाजपा शीर्ष नेतृत्व का भी आभार जताया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान प्रदेश महामंत्री मनोज शर्मा, जिला महामंत्री प्रीतम सिंह, सुनील दत्त शर्मा, डॉ. सुशील चौधरी, गजेंद्र मांगलिक, अशोक गर्ग, प्रेम कमल सैनी, सुधा कांबोज, हेमंत शर्मा, शोभित रस्तोगी, मोहम्मद दानिश, राजेंद्र शर्मा, दिनेश कुमार, पूनम शर्मा, मंजू शर्मा, अजय सिंह, राजीव त्यागी और शालीन भारद्वाज आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें