पंचवटी क्रिकेट एकेडमी की ओर से शतकीय पारी खेलने वाले हर्ष और खिलाड़ी को सम्मानित करते अतिथि
अंडर 14 मुकाबले में फ्रेंड्स एकेडमी को हराकर बनाई बढ़त
फोटो समाचार
संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। गढ़ रोड सिसौली स्थित फ्रेंड्स क्रिकेट एकेडमी में अंडर 14 महावीर कप का शुभारंभ हुआ। पहले दिन फ्रेंड्स क्रिकेट एकेडमी और पंचवटी क्रिकेट एकेडमी के बीच मैच हुआ। पंचवटी की टीम ने 58 रन से मैच जीतकर टूर्नामेंट में बढ़त बनाई।
फ्रेंड्स क्रिकेट एकेडमी ने टॉस जीतकर पहले क्षेत्ररक्षण करने का निर्णय लिया। पहले बल्लेबाजी करने उतरी पंचवटी क्रिकेट एकेडमी की टीम ने 35 ओवर में 9 विकेट के नुकसान पर 215 रन बनाए। इसमें हर्ष राणा ने शानदार शतक लगाते हुए नाबाद 101 रन बनाए और उमंग यादव ने 45 रन की शानदार पारी खेली। फ्रेंड्स क्रिकेट एकेडमी की ओर से प्रतीक तोमर ने 3, मोहम्मद फैजान ने 2 विकेट लिए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी फ्रेंड्स क्रिकेट एकेडमी की पूरी टीम 30.4 ओवर में 157 रन ही बना सकी। इसमें आरव वशिष्ठ ने 78 और आरती चौधरी ने 43 रनों का योगदान दिया। बाकी कोई भी खिलाड़ी दहाई का अंक नहीं छू सका।
पंचवटी क्रिकेट एकेडमी की ओर से हर्ष राणा ने तीन विकेट लिए। पंचवटी की ओर से शानदार बल्लेबाजी करने वाले हर्ष राणा को प्लेयर ऑफ द मैच और 78 रन बनाने वाले आरव वशिष्ठ को फाइटर ऑफ द मैच चुना गया। इस मौके पर कोच चेतन, पंचवटी के कोच उमेश कुमार, अरविंद आदि मौजूद रहे।