सरधना। हरियाली संरक्षण ट्रस्ट के निवेदन पर लोकप्रिय रोड बस्ती की छोटी-बड़ी छह गलियों में सड़क निर्माण कराए जाने पर ट्रस्ट के पदाधिकारियों ने क्षेत्रीय विधायक अतुल प्रधान का सम्मान कर आभार जताया।
शुक्रवार को ट्रस्ट के राष्ट्रीय अध्यक्ष रिहान मलिक ने बताया कि लोकप्रिय रोड बस्ती में कई गलियां ऐसी थीं, जहां अब तक सड़क का निर्माण नहीं हुआ था, जिससे स्थानीय निवासियों को आवागमन में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। इस समस्या को लेकर हरियाली संरक्षण ट्रस्ट ने विधायक अतुल प्रधान से छह गलियों में सड़क निर्माण की मांग की थी। विधायक ने मांग को गंभीरता से लेते हुए अपनी विधायक निधि से इंटरलॉकिंग टाइल्स लगवाकर सड़क निर्माण कार्य शुरू कराया। निर्माण कार्य प्रारंभ होने से क्षेत्रवासियों में खुशी का माहौल है। इस अवसर पर ट्रस्ट के संरक्षक शाहबुद्दीन मलिक एवं संस्था की अध्यक्ष रिहान मलिक ने कुटी स्थित विधायक के आवास पर जाकर उनका सम्मान किया और आभार व्यक्त किया।