फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: दुकानदार ने मारपीट और मोबाइल तोड़ने का आरोप लगाया

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


हस्तिनापुर। थाना क्षेत्र के सैफपुर कर्मचंदपुर गांव में मोबाइल मरम्मत की दुकान चलाने वाले दुकानदार के साथ मारपीट और धमकी देने का मामला सामने आया है। पीड़ित दुकानदार ने थाने में तहरीर देकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
गांव नगला चांद निवासी चमन अब्बास ने बताया कि गांव सैफपुर कर्मचंदपुर में उसकी मोबाइल मरम्मत की दुकान है। पीड़ित के अनुसार करीब पांच दिन पूर्व सैफपुर कर्मचंदपुर निवासी युवक अपने तीन साथियों के साथ दुकान पर आया था और उससे उधार मोबाइल मांगने लगा। मना करने पर आरोपी धमकी देकर चले गए थे।
विज्ञापन

पीड़ित ने बताया कि 23 जनवरी की दोपहर करीब 2:00 बजे उक्त युवक अपने साथ चार साथियों को लेकर दुकान पर पहुंचा। आरोप है कि उक्त युवक ने तमंचा दिखाकर उसे भयभीत किया और सभी ने मिलकर दुकान के गल्ले में रखे करीब 20 हजार रुपये निकाल लिए। विरोध करने पर आरोपियों ने गाली-गलौज करते हुए मारपीट की और दुकान में रखे चार मोबाइल तोड़ दिए।
विज्ञापन

आरोपियों ने जान से मारने और अंजाम भुगतने की धमकी दी। चमन अब्बास ने बताया कि वह प्रतिदिन अपने गांव से सैफपुर कर्मचंदपुर स्थित दुकान पर आता-जाता है। उसे आशंका है कि आरोपी किसी बड़ी वारदात को अंजाम दे सकते हैं।
पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है, जांच के बाद आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें