श्रद्धाजंली अर्पित करते हुए पूर्व विधायक संगीत सोम। (फलावदा)
फलावदा। कस्बा निवासी भाजपा के मंडल महामंत्री मोनू देवापाल के पिता रमेश चंदपाल का बीमारी के चलते निधन हो गया था। सोमवार को पूर्व विधायक संगीत सोम संवेदनाएं व्यक्त कर श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान भाजपा के जिला उपाध्यक्ष आशीष प्रताप, ओम प्रकाश पाल, क्षेत्रीय मंत्री इंद्रपाल बजरंगी,चैयरमैन अशोक कुमार सैनी, मंडल अध्यक्ष अनुज भाटी, आरएसएस नेता सुशील कुमार, हिंदू जागरण मंच के प्रांतीय विधि प्रमुख प्रदीप बिशनोई आदि मौजूद थे। संवाद