मोदीपुरम- पशु चिकित्सा शिविर में पशुओं की जांच करते चिकित्सक।
मोदीपुरम। सरदार वल्लभ भाई पटेल कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय के तत्वावधान में चांदपुरा में एक दिवसीय पशु चिकित्सा व बांझपन निवारण शिविर आयोजित किया गया।
शिविर इफको टोकियो जनरल इंश्योरेंस लिमिटेड द्वारा वित्तपोषित परियोजना के अंतर्गत पशुपालन विभाग, कृषि विज्ञान केंद्र के सहयोग से आयोजित किया गया। प्रो. डॉ. अमित वर्मा ने पशुओं के आहार में खनिज व सूक्ष्म पोषक तत्वों की महत्ता बताई। शिविर में डॉ. अमित वर्मा, डॉ. विकास जायसवाल, डॉ. अरबिंद सिंह, डॉ. अजीत कुमार सिंह, डॉ. अखिल पटेल, डॉ. तनु, डॉ. राजेश कुमार की विशेषज्ञ टीम ने 280 से अधिक पशुओं का स्वास्थ्य परीक्षण किया। इस दौरान डॉ. तनु, डॉ. राजेश, राजू आदि मौजूद रहे। संवाद