फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: बाल विवाह के दुष्परिणामों के बारे में बताया

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। बेटियां फाउंडेशन ने सोमवार को जागृति विहार, सेक्टर 5 में महिलाओं को बाल विवाह के दुष्परिणामों के प्रति जागरूक किया। संस्था अध्यक्ष अंजु पांडेय ने कहा कि बाल विवाह जैसी कुप्रथा आज भी बेटियों के भविष्य को अंधकारमय बना रही हैं।
विज्ञापन

कार्यक्रम में शहरी क्षेत्रों की महिलाओं को बाल विवाह के गंभीर दुष्परिणामों, संबंधित कानूनी प्रावधानों तथा बालिकाओं की शिक्षा, स्वास्थ्य और सुरक्षा के महत्व के बारे में जानकारी दी गई। संस्था के सदस्यों ने बताया कि बाल विवाह न केवल एक सामाजिक अपराध है, बल्कि यह बच्चों के मौलिक अधिकारों का भी हनन है। उपस्थित महिलाओं ने बाल विवाह न करने और दूसरों को भी इसके लिए जागरूक करने का संकल्प लिया। इस अवसर पर राजकुमारी, कांति, गरिमा, रजनी, ऋचा, सुमन, अनिता, प्रेम, मिथलेश आदि ने सहयोग किया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें