फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: भूमाफिया पर अवैध कब्जे का आरोप, किसानों ने एसडीएम को सौंपा ज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सरधना। तहसील क्षेत्र के कस्बा हर्रा में छोटे किसानों की जमीन पर भूमाफिया द्वारा लंबे समय से अवैध कब्जा किए जाने का आरोप लगाते हुए किसानों ने एसडीएम को ज्ञापन सौंपा। किसानों ने प्रशासन से जल्द से जल्द जमीन कब्जा मुक्त कराने की मांग की है।
विज्ञापन

भारतीय किसान यूनियन तोमर गुट के कार्यकर्ताओं ने ज्ञापन में बताया कि कस्बा हर्रा निवासी अनीसा पत्नी वाहियाब अली, यामीन पुत्र अली मोहम्मद और मुन्नी पत्नी तसव्वुर की जमीन पर करीब 10 वर्षों से भूमाफिया द्वारा अवैध कब्जा किया गया है। आरोप है कि संबंधित लेखपाल की ओर से भी कब्जाधारियों को संरक्षण दिया जा रहा है। किसानों का कहना है कि इस मामले को लेकर पूर्व में भी ज्ञापन दिया गया था। साथ ही किसान अपनी समस्याओं को लेकर उपजिलाधिकारी से मिले थे लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई। संगठन के पदाधिकारियों और किसानों ने चेतावनी दी कि यदि जल्द ही उनकी जमीन को कब्जा मुक्त नहीं कराया गया और समस्या का समाधान नहीं हुआ तो किसान मजबूरन धरना-प्रदर्शन को विवश होंगे। किसानों ने उपजिलाधिकारी से मांग की है कि मामले की निष्पक्ष जांच कराकर भूमाफिया के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए और छोटे किसानों की जमीन को शीघ्र कब्जा मुक्त कराया जाए। ज्ञापन देने वालों में भाकियू तोमर के पदाधिकारी आकिल राणा के नेतृत्व में किसान शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें