फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: आज जुटेंगे विशेषज्ञ चिकित्सक, बीमारियों और इलाज की तकनीकों पर करेंगे चर्चा

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (आईएमए) मेरठ शाखा में रविवार को राष्ट्रीय और प्रदेश स्तर के विशेषज्ञ चिकित्सक जुटेंगे। बीमारियों, उनके आधुनिक इलाज, तकनीक और दवाओं के बारे में चर्चा करेंगे।
विज्ञापन

आईएमए अध्यक्ष डॉ. अनुपम सिरोही, सचिव डॉ. सुमित उपाध्याय, डॉ. विकास गुप्ता और डॉ. मनीष अग्रवाल ने शनिवार को संयुक्त रूप से प्रेसवार्ता कर इस संबंध में जानकारी दी। इन्होंने बताया कि राष्ट्रीय स्तर की एक वैज्ञानिक गोष्ठी नॉर्थ जोन नेशनल आईएमए सीजीपी कॉन 2025 हो रही है। इसमें मैक्स वैशाली अस्पताल के चिकित्सक व आईएमए के राष्ट्रीय तथा प्रदेश स्तर के शीर्ष पदाधिकारी हिस्सा लेंगे। मुख्य अतिथि इंडियन मेडिकल एसोसिएशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. दिलीप भानूशाली रहेंगे। राष्ट्रीय सचिव डॉ. सरवरी दत्ता, पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. शरद अग्रवाल, प्रदेश के अध्यक्ष डॉ. पीके अग्रवाल और प्रदेश के अन्य पदाधिकारी इसमें शामिल होंगे। कार्यक्रम सुबह 9 से शाम 4 बजे तक चलेगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें