फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एग्जिट पोल 2022: पहले चरण की 58 सीटों पर भाजपा आगे तो दूसरे चरण में गठबंधन ने मारी बाजी, देखें पूरे आंकड़े

Mon, 07 Mar 2022 10:27 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ

सार

एग्जिट पोल आने के बाद नेताओं की धड़कनें तेज हो गईं हैं। पहले चरण की 58 सीटों पर जहां भाजपा आगे रही तो वहीं दूसरे चरण की 55 सीटों पर सपा-रालोद गठबंधन ने बाजी मारी है। लेकिन किसके खाते में कितनी सीटें आएंगी, इसका जवाब 10 मार्च को मतगणना के बाद ही मिलेगा।
विज्ञापन
मतदान 2022 - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश में सोमवार को सातवें चरण का मतदान भी समाप्त हो गया। वहीं सातवें चरण का मतदान खत्म होते ही सभी के एग्जिट पोल खुल गए हैं। जहां पहले चरण की 58 सीटों में एबीपी सी वोटर द्वारा भाजपा को 28 से 32 सीटें दिखाई गई तो वहीं गठबंधन के खाते में 23 से 27 सीटें दिखाई गई है। इसके अलावा बसपा को दो से चार सीटें और कांग्रेस व अन्य में एक सीट दिखाई गई। 

विज्ञापन


वहीं दूसरे में चरण में एबीपी सी वोटर द्वारा 55 सीटों में से सपा-रालोद गठबंधन को 26 से 30 सीटें दिखाई गई तो वहीं भाजपा को 23 से 27 सीटें दिखाई गई। बसपा को एक से तीन सीटें, कांग्रेस और अन्य को एक-एक सीट दिखाई गई है। 

यह भी पढ़ें: हादसे की तस्वीरें: देवर ने कूदकर बचाई जान, कार समेत गंगनहर में डूबी भाभी, गुलबहार की मौत से उठा ये बड़ा सवाल
विज्ञापन
विज्ञापन


एग्जिट पोल आने के बाद सियासी हलचल तेज हो गई है। यूपी में चुनाव परिणाम से पहले एग्जिट पोल पर सभी नजरें गढ़ाए बैठे हैं। पहले और दूसरे चरण के सर्वे को देखकर तो यही लग रहा है कि भाजपा और समाजवादी पार्टी में सीधी टक्कर है। उत्तर प्रदेश में फिर से योगी सत्ता संभालेंगे या अखिलेश यादव मुख्यमंत्री बनेंगे। इसका जवाब 10 मार्च को मतगणना के बाद ही मिलेगा।

यह भी पढ़ें: यूपी : डीजल महंगा होने की अफवाह से मचा हड़कंप, पेट्रोल पंपों पर लगी किसानों की भीड़, देखिए तस्वीरें

उत्तर प्रदेश के पहले चरण में एबीपी सी वोटर के आंकड़े
भाजपा+ 28-32
सपा+  23-27
बसपा- 02-04
कांग्रेस- 00-01
अन्य - 00-01

यूपी के दूसरे चरण में एबीपी सी वोटर के आंकड़ों में सपा आगे
भाजपा+  23-27
सपा+   26-30
बसपा-  01-03
कांग्रेस-  00-01
अन्य-  00-01

उत्तर प्रदेश पहला चरण (आज तक - इंडिया टुडे एक्सिस)
बसपा: 1
भाजपा: 49
सपा: 8

उत्तर प्रदेश: दूसरा चरण
बसपा: 1
भाजपा: 32
सपा: 22

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें