फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: हस्तनिर्मित सामग्री की प्रदर्शनी लगाई, विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा

विज्ञापन
सरूरपुर। प्रदर्शनी में छात्र-छात्राओं की ओर से तैयार दीपावली के हस्तनिर्मित सजावटी सामान का अवल
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सरूरपुर। संजय गांधी पीजी कॉलेज में गृह विज्ञान विभाग की ओर से दिवाली के उपलक्ष्य में हस्तनिर्मित सामग्री प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। इसमें छात्र-छात्राओं ने अपनी रचनात्मकता का प्रदर्शन करते हुए आकर्षक सजावटी सामान तैयार किए।
गृह विज्ञान विभाग की प्रभारी डॉ. नीरज कुमारी के निर्देशन में आयोजित प्रदर्शनी में छात्र-छात्राओं ने बेकार सामग्री और स्थानीय संसाधनों का उपयोग कर दिवाली की सजावट के लिए विभिन्न वस्तुएं बनाई। इनमें आकर्षक दिए, बंधनवार, रंग-बिरंगी मोमबत्तियां, दीवार सजावट की सामग्री और अन्य हस्तनिर्मित वस्तुएं शामिल रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यक्रम का शुभारंभ प्रो. प्रवीण कुमार श्रीवास्तव और हरेंद्र सिंह ने संयुक्त रूप से किया। अतिथियों ने प्रदर्शनी का अवलोकन कर विद्यार्थियों की ओर से तैयार सामग्री की सराहना की। डॉ. नीरज कुमारी ने कहा कि प्रदर्शनी का उद्देश्य विद्यार्थियों की प्रतिभा को मंच प्रदान करने के साथ उन्हें भारतीय त्योहारों की परंपराओं से जोड़ना है। इस दौरान महाविद्यालय के शिक्षक, कर्मचारी और विद्यार्थी मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें