फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: हाईटेंशन तार की चिंगारी से तीन बीघा गन्ने की फसल राख

विज्ञापन
बहसूमा। शाहपुर गांव में जाली फसल का फोटो स्रोत किसान
विज्ञापन
किसान को आर्थिक नुकसान, मुआवजे के साथ जर्जर तार बदलवाने की मांग
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बहसूमा। शाहपुर बटावली गांव के जंगल में सोमवार दोपहर हाईटेंशन लाइन से निकली चिंगारी खेत में गिरने से किसान राहुल पुत्र जबर सिंह की तीन बीघा गन्ने की फसल जलकर राख हो गई। पूरी फसल नष्ट होने से किसान को आर्थिक नुकसान हुआ है। पीड़ित ने तहसील प्रशासन से नुकसान का आकलन कराकर उचित मुआवजा दिलाने की मांग की है।
विज्ञापन

आग लगने पर आसपास के किसानों ने मिट्टी और पानी डालकर जैसे-तैसे आग पर काबू पाया, लेकिन फसल नहीं बचाई जा सकी। ग्रामीणों का कहना है कि क्षेत्र में हाईटेंशन तार पहले भी टूट चुके हैं। खेतों के ऊपर से लो-टेंशन तार भी गुजर रहे हैं। किसानों ने विद्युत विभाग से दोनों लाइनों की जांच कराकर जर्जर तार बदलवाने की मांग की है। उनका आरोप है कि तारों की समस्या का समाधान नहीं होने से खेतों में हादसे का खतरा बना हुआ है। उपजिला अधिकारी मवाना संतोष कुमार का कहना है कि लेखपाल को मौके पर भेजकर फसल के नुकसान का आकलन कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें