फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: अधिशासी अभियंताओं को बंधक बनाया, धरने पर बैठाया

विज्ञापन
विज्ञापन
मवाना (मेरठ)। भाकियू इंडिया के कार्यकर्ताओं ने विद्युत विभााग के अधिशासी अभियंता द्वितीय के कार्यालय के समक्ष धरना दिया। उन्होंने बिना अनुमति बिजली मीटर उखाड़ने और आपूर्ति की समस्याओं के विरोध में प्रदर्शन कर रोष जताया। अधिशासी अभियंता प्रथम व द्वितीय को बंधक बनाकर धरना स्थल पर बैठाया। तीन घंटे के बाद नायब तहसीलदार मौके पर पहुंचे। उन्हें ज्ञापन दिया गया। अधिशासी अभियंताओं के आश्वासन पर धरना समाप्त किया।
विज्ञापन

भाकियू इंडिया के कार्यकर्ता सुबह 11 बजे अधिशासी अभियंता द्वितीय भूपेंद्र सिंह के कार्यालय पर पहुंचे। वे धरना देकर बैठ गए। लगभग आधा घंटा बाद एसडीओ हस्तिनापुर करतार सिंह धरना स्थल पर पहुंचे। उन्हें भी कार्यकर्ताओं ने धरने पर ही बैठा लिया। साथ ही मांग की अधिशासी अभियंता प्रथम को भी यहीं बुलाया जाए। दोपहर एक बजे अधिशासी अभियंता प्रथम सतीशचंद पहुंचे तो उन्हें भी बंधक बनाकर धरने पर बैठा लिया गया।
कार्यकर्ताओं ने कहा कि बिना किसी सरकारी आर्डर के विद्युत मीटरों को उखाड़ दिया गया। यह उचित नहीं है। दो साल से हस्तिनापुर के जेई को 11 केवी की लाइन जोड़कर दूसरे स्थान पर शिफ्ट करने के लिए कहा जा रहा है, लेकिन अभी तक शिफ्ट नहीं किया गया है। उन्होंने गणेशपुर से हजरतपुर जा रही विद्युत लाइन खिंचवाने और खंभे लगवाने की मांग की। बाद में नायब तहसीलदार नितेष सैनी पहुंचे। उन्हें ज्ञापन दिया।
विज्ञापन

अधिशासी अभियंता भूपेंद्र सिंह ने कार्यकर्ताओं को आश्वासन दिया कि उनकी मांगों को शीघ्र पूरा किया जाएगा, मीटर उखाडने से पहले गृहस्वामी की अनुमति ली जाएगी। जिस लाइनमैन की शिकायत हैं, उसकी जांच कराई जाएगी। धरने में भाकियू इंडिया के युवा प्रदेश महासचिव प्रीत यादव, राष्ट्रीय प्रवक्ता आनंद विकल, कासिम जैदी, मुकेश यादव, सुनील गुर्जर, नवाब हैदर सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें