फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Exclusive: तस्करों की दाहिनी ओर से होती है सामान की बरामदगी, विभिन्न थानों में दर्ज FIR दे रहीं गवाही

Thu, 23 Nov 2023 04:26 PM IST
Dimple Sirohi महबूब अली, संवाद न्यूज एजेंसी, शामली

सार

चोर, लुटेरे हों या स्मगलर, लूट और तस्करी के बाद सामान को अपनी दाहिनी जेब में ही रखते हैं। यह हम नहीं, बल्कि पुलिस क कहना है। नशीले पदार्थों की तस्करी के ज्यादातर मामलों में हुई एफआईआर इसकी गवाही दे रही है।
विज्ञापन
शामली पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इसे महज एक इत्तेफाक कहा जाएगा या फिर कुछ और कि शामली पुलिस अधिकांश मामलों की दर्ज एफआईआर में आरोपियों के दाहिनी जेब अथवा हाथ में से ही सट्टे के रुपये, चरस, मोबाइल, शराब आदि बरामद की है।

विज्ञापन


माना जा रहा है कि पुलिस के पास एफआईआर का प्रारुप पहले से ही कंप्यूटर में फीड होता है, जिसके कारण अधिकतर दाहिने हाथ से ही आरोपी से बरामदगी दिखाई जाती है। हालांकि, एसपी ने इससे इनकार किया। कहा कि जहां से भी बरामदगी होती है, वहीं से दिखाई जाती है। फिर भी दर्ज एफआईआर का आंकलन किया जाएगा। जांच कराई जाएगी। आरोपियों के दाहिने हाथ से बरामदगी के मामलों की बानगी...

केस-1
चार नवंबर को सूचना पर पुलिस ने हसनपुर में एक युवक को पकड़ा। उसने अपना नाम सुखमाल निवासी हसनपुर बताया। पुलिस ने दर्ज एफआईआर में आरोपी से दाहिने हाथ में पकड़े गए सफेद प्लास्टिक के थैले से 34 शराब के पव्वे और कुर्ते की दाहिनी जेब से 520 रुपये बरामद किए गए।

केस-2

विज्ञापन

दो नवंबर को पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर खानकलां के पास से युवक को पकड़ लिया। आरोपी ने अपना नाम सूरजमल निवासी खेड़ा जुनारदार बताया। दर्ज एफआईआर में पुलिस ने आरोपी के दाहिने हाथ में ली प्लास्टिक की कैन से 20 लीटर तरल पदार्थ बरामद किया। लोवर की दाहिनी जेब से एक काली पॉलिथीन में करीब 300 ग्राम यूरिया बरामद किया गया। 

केस-3
एक नवंबर को पुलिस सुंदरनगर होते हुए भड़ी भरतपुरी की ओर जा रही थी। सुंदरनगर से बाहर बाग के पास पुलिस ने तीन युवक जिजौला निवासी मारुफ, मुरसलीम और सनव्वर को पकड़ा। मारुफ की दाहिनी जेब से 70 ग्राम चरस, मुरसलीम और अन्य की जेब से 15 ग्राम स्मैक बरामद की गई। तीनों का चालान कर दिया गया।

केस-4
कांधला पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर कैराना रोड पर छापामारी की। पकड़े गए आरोपी ने खुद का नाम नौशाद बताया। नौशाद की दाहिनी जेब से 100 रुपये बरामद किए गए। इसके अलावा भारी मात्रा में पटाखों का स्टाक बरामद किया गया।

केस -5
पुलिस ने कैराना में नवाब तालाब के पास सट्टेबाज इस्लाम को पकड़ा। आरोपी के दाहिने हाथ से पैन और कुर्ते की दाहिनी जेब से 460 रुपये बरामद किए गए।

केस-6
कैराना पुलिस ने ईदगाह के सामने से एक युवक को पकड़ लिया। पकड़ा गया आरोपी बुढाना का मुरसलीम निकला। जिसके दाहिनी हाथ में ली हुई काले रंग की पाॅलिथीन से करीब 410 ग्राम अवैध चरस बरामद की गई।

केस 7
15 अक्तूबर को पुलिस ने झिंझाना, अहमदगढ़ पुलिस चौकी के सामने चेकिंग के दौरान एक युवक को पकड़ा। जिसकी दाहिनी जेब से मोबाइल फोन बरामद किया गया। आरोपी ने वाहन चालकों को व्हाट्सएप ग्रुप पर लोकेशन शेयर करने का खुलासा किया।

विज्ञापन

पिछले दो माह में इस तरह के 23 से अधिक एफआईआर जिलेभर में दर्ज हो चुकी है, जिनमें दाहिनी हाथ या फिर जेब से ही सामान, मादक पदार्थ की बरामदगी दिखाई गई है।

कई बार प्रारुप नहीं बदलने के कारण आती है परेशानी
रिटायर्ड आईपीएस वीके शेखर का कहना है कि पुलिस आरोपियों को तो सही पकड़ती है। मगर कई बार देखते में आता है कि कुछ थानों पर एफआईआर का प्रारुप कंप्यूटर में फीड होता है। नई एफआईआर लिखने से बचने के लिए पुलिसकर्मी कई बार पुरानी दर्ज एफआईआर में ही नाम आदि संशोधित कर देते हैं, जिसके कारण कई बार इस तरह की परेशानी आड़े आती है।

आरोपी के पास से जिस भी स्थान से रुपये, शराब या फिर नशीला पदार्थ बरामद होता है, उसी के आधार पर एफआईआर में ब्योरा दर्ज किया जाता है। फिर भी यदि अधिकतर एफआईआर में सामान या फिर रुपये बरामद होना एक ही जेब से दर्शाया जा रहा है तो जांच कराई जाएगी। थाना प्रभारियों को भी इस संबंध में निर्देशित किया जाएगा। - अभिषेक, एसपी शामली

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें