एडीजी ने सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।
- फोटो : अमर उजाला
मेरठ में मखदूमपुर गंगा घाट पर कार्तिक पूर्णिमा गंगा स्नान मेले का शुभारंभ बृहस्पतिवार को भाजपा के जिला अध्यक्ष शिवकुमार राणा, जिला पंचायत अध्यक्ष गौरव चौधरी, जिला सहकारी बैंक के अध्यक्ष विमल शर्मा, जिलाधिकारी दीपक मीणा, एसएसपी रोहित सिंह सजवाण, ब्लॉक प्रमुख नितिन पोसवाल आदि ने संयुक्त रूप रिबन काटकर किया।
इसके बाद सभी ने गंगा घाट पर जाकर मां गंगा की पूजा-अर्चना की। इस दौरान भाजपा के जिला अध्यक्ष शिवकुमार राणा, जिला पंचायत अध्यक्ष, जिलाधिकारी दीपक मीणा ने गंगा में दुग्धाभिषेक कर गंगा मैया को नमन किया।