प्रयोगात्मक परीक्षाओं में बाहर से आएंगे परीक्षक
मेरठ। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड में दसवीं, बारहवीं कक्षा की प्रयोगात्मक परीक्षा एक मार्च से शुरू हो रही हैं। इसके लिए अन्य स्कूलों से परीक्षक आएंगे।
बोर्ड ने स्कूलों को प्रयोगात्मक परीक्षा कराने के लिए दो माह का समय दिया है। स्कूल मार्च, अप्रैल के बीच कभी भी परीक्षा करा सकते हैं। शहर के अधिकतर स्कूलों ने मार्च में ही परीक्षा कराने का निर्णय लिया है। इसके लिए बोर्ड जल्द शिक्षकों को अन्य जिलों के स्कूल आवंटित करेगा। जिसकी सूची कोआर्डिनेटर व संबंधित स्कूल को भेजी जाएगी। इस बार भौतिक विज्ञान, रसायन विज्ञान, गणित, अंग्रेजी आदि विषयों में भी बोर्ड ने प्रयोगात्मक परीक्षा जोड़ दी है।