फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्राइवेट, मुख्य और सेमेस्टर के परीक्षा फॉर्म भरने की अंतिम तिथि कल

विज्ञापन
विज्ञापन
प्राइवेट, मुख्य और सेमेस्टर के परीक्षा फॉर्म भरने की अंतिम तिथि कल
विज्ञापन

मेरठ। सीसीएसयू कैंपस-कॉलेजों में सेमेस्टर के ट्रेडिशनल-प्रोफेशनल एवं वार्षिक में प्राइवेट और मुख्य परीक्षा के फॉर्म भरने की 20 मार्च को अंतिम तिथि है। इसके बाद किसी भी छात्र को मौका नहीं मिलेगा। पोर्टल बंद हो जाएगा।
कैंपस-कॉलेजों में सेमेस्टर की ट्रेडिशनल और प्रोफेशनल कोर्सों की परीक्षाएं 22 मार्च और 26 मार्च से शुरू हो रही हैं। इनमें 70 हजार से अधिक फॉर्म भरे जा चुके हैं।
विज्ञापन

सेमेस्टर के परीक्षा फॉर्म में जो समस्याएं आ रही हैं, उनका निपटारा किया जा रहा है। बृहस्पतिवार को भी छात्रों और छात्राओं के फार्म में गड़बड़ी के लिए दो जगह काउंटर की व्यवस्था की गई। अधिकतर छात्रों के फॉर्म भरे जा चुके हैं, जिसके फॉर्म खुलने में कोई परेशानी हो रही है, वो विवि में आकर समस्या बताएं। रजिस्ट्रार धीरेंद्र कुमार वर्मा ने बताया कि फॉर्मों में गड़बड़ी के आवेदनों का साथ-साथ निपटारा कराया जा रहा है।
सेमेस्टर के अलावा वार्षिक कोर्सों बीए-बीएससी-बीकॉम एवं प्राइवेट में बीए-बीकॉम, एमए-एमकॉम के परीक्षा फॉर्म भरने की अंतिम तिथि भी 20 मार्च है। विवि प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि छात्र-छात्राएं आवेदन कर दें, नहीं तो परीक्षा में बैठने का मौका नहीं मिलेगा। प्राइवेट और वार्षिक कोर्सों की मुख्य परीक्षाएं 15 अप्रैल से प्रस्तावित हैं।
विज्ञापन

परेशानी है तो ईमेल करें
ट्रेडिशनल और प्रोफेशनल में प्रथम सेमेस्टर के फार्म में दिक्कत होने पर छात्र-छात्राएं ccsucorrection@gmail.com एवं ccsuhelpenable.com पर अपना आवेदन ईमेल भी कर सकते हैं। कुलपति प्रो. एनके तनेजा ने बृहस्पतिवार को परीक्षा भरवाने का काम करने वाली कंपनी के प्रतिनिधियों से कहा कि हर समस्या का हल होना चाहिए। ईमेल आईडी की पूरी जानकारी सीसीएसयू की वेबसाइट www.ccsu.ac.in पर भी ली जा सकती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें