मेरठ। पश्चिमी यूपी सब एरिया मुख्यालय मेरठ छावनी की ओर से वेटरंस दिवस (14 जनवरी) को बागपत जिले के बड़ौत में जनता डिग्री कॉलेज में वेटरंस रैली का आयोजन किया जाएगा। इसमें पूर्व सैनिक, उनके आश्रित और वीर नारियां भाग लेंगी।
रैली में सेना अभिलेख कार्यालयों के प्रतिनिधियों से मुलाकात और चर्चा से समस्याओं का समाधान होगा। पेंशन संबंधी समस्याओं का निराकरण, सेवानिवृत्त होने के बाद रोजगार के अवसरों की जानकारी, कैंटीन सुविधा, चिकित्सा व लैब सुविधा की जानकारी दी जाएगी। इसके साथ ही मेरठ छावनी में नौ डिवीजन में स्थित युद्ध स्मारक पर कार्यक्रम आयोजित होगा।