मेरठ जनपद के परतापुर में दिल्ली रोड स्थित एक बैंक्वेट हॉल में हुए शादी समारोह में महिलाओं से छेड़छाड़ की गई। इसके बाद युवती पक्ष के लोगों ने चार युवकों को पकड़कर पीटा। बाद में दो युवक भाग निकले। इस मामले में रविवार को दोनों पक्षों के लोग थाने पहुंच गए। यहां उन्होंने एक-दूसरे पर आरोप लगाकर हंगामा किया। बाद में दोनों पक्षों में समझौता हो गया।