अमर उजाला कार्यालय में संवाद करतीं अनुप्रिया पटेल
- फोटो : amar ujala
अमर उजाला कार्यालय में संवाद करतीं अनुप्रिया पटेल
- फोटो : amar ujala
पानी की पाबंदी बड़ी समस्या
औद्योगिक क्षेत्र में पानी के इस्तेमाल पर बंदिशें लगाई गई हैं। पानी दोहन पर भी निगरानी रखी जा रही है। प्रतिबंध लगाने से पूर्व पानी की समुचित व्यवस्था आवश्यक है।
-अतुल भूषण गुप्ता, उपाध्यक्ष, आईआईए नेशनल।
जीएसटी जुर्माना बना परेशानी
जीएसटी पोर्टल में आए दिन समस्या रहती है। विभिन्न चालान आदि जमा करने में देरी होने पर जुर्माना लगा दी जाती है। ऐसे में दोगुना नुकसान होता है।
-नवीन गुप्ता, अध्यक्ष, संयुक्त व्यापार संघ।
व्यापारियों की जरूरत को समझें
व्यापार को बढ़ाने के लिए जिला स्तर पर विकास कार्य किए जाने चाहिए। मेरठ में पार्किंग के साथ ट्रैफिक व्यवस्था को भी दुरुस्त किया जाना चाहिए।
-अजय गुप्ता, अध्यक्ष, संयुक्त व्यापार संघ।
यह भी पढ़ें: UP Board Result 2022 Live: पश्चिमी यूपी के 10 लाख छात्र-छात्राओं का इंतजार आज खत्म, यहां देखें हर अपडेट
औद्योगिक क्षेत्र में विकास करें
सड़क, पानी, जलभराव आदि समस्या औद्योगिक क्षेत्र में बहुत अधिक बढ़ गई है। ऐसे में उद्योग भी प्रभावित हो रहा है।
-अनिल पुंडीर, अध्यक्ष, मेजर ध्यानचंद नगर।
गलतियां सुधार का मौका मिले
जीएसटी में गलती सुधार का कोई मौका नहीं है। पहली अपील के बाद हाईकोर्ट जाना पड़ता है। विभागीय स्तर पर समस्याओं का समाधान किया जाना चाहिए।
-विनेश जैन, महानगर अध्यक्ष, कनफीडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स एसोसिएशन।
कार्यक्रम में ये लोग रहे मौजूद:
अंबिक आयुर्वेद के डायरेक्टर आरके बंसल, अंबिक बॉयोलाइफ डायरेक्टर अतुल बंसल, कैंची क्लस्टर के वीसी शरीफ अहमद, एमएसएमई से आशुतोष अग्रवाल, हैंडलूम वस्त्र व्यापार संघ मंत्री अभिषेक रस्तौगी, मेरठ डिस्ट्रिब्यूटर एसोसिएशन से मनोज अग्रवाल, हैंडलूम वस्त्र व्यापार संघ महामंत्री अंकुर गोयल, उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल जिलाध्यक्ष विष्णु दत्त पाराशर आदि लोग मौजूद रहे।