फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: 20 साल बाद भी सूर्या पैलेस में तीन प्रमुख सड़कों का निर्माण नहीं

विज्ञापन
अमर उजाला अभियान...सूर्या पेलेस में 20 साल से नहीं हुआ है सड़क का निर्माण।
विज्ञापन
दिल्ली रोड स्थित सूर्या पैलेस कॉलोनी को बसे हुए करीब 20 वर्ष हो चुके हैं लेकिन आज भी यहां के निवासी बुनियादी सुविधाओं के अभाव में नारकीय जीवन जीने को मजबूर हैं। कॉलोनी की तीन प्रमुख सड़कों का अब तक निर्माण नहीं हो सका है। बारिश के मौसम में कच्ची सड़कों पर जलभराव हो जाता है, जिससे लोगों का घर से निकलना मुश्किल हो जाता है। कॉलोनीवासियों का आरोप है कि बार-बार शिकायत करने के बावजूद नगर निगम और मेरठ विकास प्राधिकरण की ओर से कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई।
विज्ञापन


सूर्या पैलेस एसोसिएशन के अध्यक्ष राजीव शर्मा ने बताया कि कॉलोनी की समस्याओं को लेकर शनिवार को नगर आयुक्त, महापौर और अन्य जनप्रतिनिधियों को ज्ञापन सौंपा जाएगा। ज्ञापन में सड़कों के निर्माण के साथ-साथ स्ट्रीट लाइट लगवाने, नियमित सफाई और खाली प्लॉटों से कूड़ा-मलबा हटाने की मांग की जाएगी।
- कॉलोनी में आज भी हैं कच्ची सड़क
- गांव देहात और चकरोड पर भी खड़ंजे और सड़कों का निर्माण हो गया लेकिन सूर्या पैलेस की सड़कों 20 साल से निर्माण नहीं हुआ है। - अरविंद शर्मा, कॉलोनी निवासी।
विज्ञापन

- खाली प्लॉट में हैं झाड़ झंकाड़
- नगर निगम टैक्स लेता है लेकिन सुविधाएं नहीं देता। एक बार खाली प्लाट से झाड़ झंकाड़ पूरी तरह साफ होने चाहिए। - विकास मित्तल, कॉलोनी निवासी।
- न पथ प्रकाश न ही पार्क का रखरखाव
- कॉलोनी में पथ प्रकाश की व्यवस्था नहीं है। टूटी सड़कें और पार्क बदहाल हैं। विकास की उम्मीद के साथ हर बार मतदान करते हैं। - स्वीटी रस्तौगी, कॉलोनी निवासी।
- जनप्रतिनिधि अपनी निधि से करें विकास कार्य में सहयोग
- कॉलोनी की कुछ जरूरतों को कॉलोनी के लोग चंदा इकट्ठा कर पूरा कर देते हैं। अगर जनप्रतिनिधि अपनी निधि से सहयोग करें तो कॉलोनी की सूरत बदल जाएगी। - अजय बंसल, कॉलोनी निवासी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें