फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की टीम ने तीन उद्योगों में किया निरीक्षण

विज्ञापन
विज्ञापन
निरीक्षण में औद्योगिक इकाई का ईटीपी बंद मिला
विज्ञापन

मोदीपुरम। एनसीआर में बढ़ रहे प्रदूषण की रोकथाम के लिए ग्रेडेड रिस्पांस सिस्टम के अंतर्गत प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की टीम काम का रही है। बृहस्पतिवार को प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अवर अभियंता नवनीत कुमार पांडेय और एसपी सिंह के नेतृत्व में टीम ने जिले के तीन उद्योगों पसवाड़ा पेपर मिल, जानकी न्यूज प्रिंट और डीडी स्पोर्ट्स का निरीक्षण किया। इन तीनों में प्रतिबंधिर्त इंधन जलता हुआ नहीं मिला। डीडी स्पोर्ट्स में ईटीपी प्लांट बंद मिला है। रिपोर्ट बनाकर जिला मुख्यालय को भेजी जाएगी। वहां के निर्देश के अनुसार आगे की कार्रवाई होगी। क्षेत्रीय प्रदूषण नियंत्रण अधिकारी आरके त्यागी का कहना है कि जहां पर जो कमी मिलेगी, उसे देखते हुए कार्रवाई की जाएगी। लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
विज्ञापन

-------
कोल्हू पर नहीं जलाएंगे पॉलीथिन
मोदीपुरम। खरदौनी गांव के सभी कोल्हू संचालक सपा नेता बाबर चौहान के नेतृत्व में बृहस्पतिवार को मोदीपुरम स्थित कार्यालय में प्रदूषण नियंत्रण अधिकारी आरके त्यागी से मिले। बाबर चौहान ने कहा सभी कोल्हू संचालक सहमत हो गए हैं। अब वह पॉलीथिन और प्लास्टिक नहीं जलाएंगे। जिससे सभी कोल्हू की सील खोल दी जाए। प्रदूषण नियंत्रण ने कहा कि सभी को इस बाबत शपथ पत्र देना होगा। जो भी नियमानुसार कार्रवाई होगी, वह की जाएगी। दो दिन पहले ही पॉलीथिन और प्लास्टिक जलाने के आरोप में 11 कोल्हू सील किए गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें