फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेरठ में जातीय संघर्ष, पथराव व फायरिंग, महिला समेत 8 लोग घायल

Wed, 17 Jan 2018 06:10 PM IST
यूपी डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
मौके पर पहुंची पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

यूपी के मेरठ जिले में साइड न देने को लेकर हुए मामूली विवाद में जातीय संघर्ष हो गया। पथराव व फायरिंग में दो महिलाओं समेत आठ लोग घायल हो गए। एसपी देहात और सीओ ने मौके पर पहुंचकर स्थिति काबू में की। दोनों तरफ से शिकायत दर्ज की गई है।

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार मवाना थानाक्षेत्र मीवा गांव में सुबह आठ बजे योगेंद्र गुर्जर गाड़ी लेकर स्कूली बच्चों को लेने जा रहा था। सामने से भैंसा बुग्गी आ गई। इस दौरान सामने से ही दलित समुदाय का युवक सुनील छोटा हाथी लेकर वहां पहुंच गया। गाड़ी बचाने को लेकर दोनों में कहासुनी के बाद मारपीट हो गई। जिसमें चार लोग घायल हो गए। पुलिस ने उस समय सुनील व पप्पू को हिरासत में लेकर शांति भंग की धारा में कार्रवाई की। दोनों पक्षों के लोग भी थाने पहुंच गए।

थाने में समझौता, गांव में हमला 
थाने में दोनों पक्षों में समझौता चल रहा था। आरोप है कि योगेंद्र पक्ष के लोगों ने सुनील के घर पर लाठी डंडों से हमला बोल दिया। घर में घुसकर शशी पत्नी सुशील व सरोज पत्नी गोपाल समेत चार लोगों को पीटा। महिलाओं को सीएचसी में भर्ती कराया। गर्भवती शशि को हालत गंभीर होने पर मेरठ रेफर कर दिया गया। घर के बाहर खडे़ छोटे हाथी को भी क्षतिग्रस्त कर दिया। एसपी देहात राजेश कुमार, एडीएम प्रशासन सत्यप्रकाश पटेल, सीओ यूएन मिश्र, एसडीएम अंकुर श्रीवास्तव फोर्स लेकर पहुंचे। लेकिन तब तक आरोपी फरार हो चुके थे। पुलिस ने मौके से खोखे कब्जे में लिए हैं। गांव में पीएसी तैनात की गई है।
विज्ञापन


पढ़ें : देवी-देवताओं की तस्वीर फाड़ने पर युवक का किया ये हाल, बुलवाई श्री राम की जय, देखिए Video

विज्ञापन

आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

मौके पर पहुंचे एसपी देहात - फोटो : अमर उजाला
दलित महिला गैंदी पत्नी भीम सिंह ने थाने में 6 लोगों को नामजद तथा 8-10 अज्ञात लड़कों पर आरोप लगाकर तहरीर दी। थाना प्रभारी परविंदर सिंह का कहना है कि तहरीर के आधार पर आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है। ग्राम प्रधान तीर्थ राम ने बताया कि दोनों पक्षों के बीच पट्टे की जमीन को लेकर सन 1984 में भी विवाद हो चुका है। दलित पक्ष के कैलाश पुत्र श्रीराम की हत्या हुई थी। तभी से दोनों पक्षों में विवाद चला आ रहा है। पुलिस इस मामले की भी जांच करने की बात कह रही है। 

इंसाफ नहीं मिला तो धर्म परिवर्तन कर लेंगे
दलित परिवार ने एसपी देहात एडीएम प्रशासन के सामने चेतावनी दी कि अगर इंसाफ नहीं हुआ तो वह धर्म परिवर्तन कर लेंगे। आरोप लगाया कि गुर्जर समुदाय के लोग काफी दिनों से उनका शोषण कर रहे है। पुलिस ने निष्पक्ष जांच कर आरोपियों पर कार्रवाई नहीं की तो वह सड़कों पर आंदोलन भी करेंगे। दोनोें अधिकारियों ने जांच के बाद आरोपियों पर कार्रवाई करने का आश्वासन दिया। 

मामूली था विवाद
एसपी देहात के अनुसार मामूली बात पर दलित और गुर्जर पक्ष के लोगों में मारपीट, पथराव और फायरिंग हुई है। दोनों पक्षों ने लिखित में शिकायत की है। पुलिस जांच के बाद अगली कार्रवाई करेगी। गांव में तनाव नहीं है।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें