फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: 4.17 करोड़ के जीएसटी फर्जीवाड़े में ईओडब्लू ने दो दबोचे

विज्ञापन
विज्ञापन
दिल्ली के ध्यानार्थ
विज्ञापन



संवाद न्यूज एजेंसी

मेरठ। आर्थिक अपराध अनुसंधान संगठन (ईओडब्लू) की मेरठ सेक्टर टीम ने जीएसटी विभाग को 4.17 करोड़ की राजस्व क्षति पहुंचाने वाले दो शातिर पवन राघव निवासी उत्तम नगर, दिल्ली और मोहित कुमार निवासी सागरपुर, दिल्ली को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन

आर्थिक अपराध अनुसंधान संगठन के प्रभारी मनोज बिरला ने बताया कि धोखाधड़ी के संबंध में एक मुकदमा मुगलपुरा, मुरादाबाद में दर्ज हुआ था। जिसकी विवेचना ईओडब्लू मेरठ कर रही है। वर्ष 2024 में उपरोक्त दोनों आरोपियों ने जीएसटी विभाग को राजस्व की क्षति पहुंचाने के उद्देश्य फर्म मैसर्स राघव एंटरप्राईजेज, मुगलपुरा मुरादाबाद फर्जी तरीके से पंजीयन कराया। वास्तविक रूप में फर्म संचालित किए बिना ही धोखाधड़ी, फर्जी एवं कूट रचित तरीके से 4.17 करोड़ रुपये का फर्जी इनपुट टैक्स क्रेडिट (आईटीसी) कर धोखाधड़ी की गई। मनोज बिरला ने बताया कि आरोपियों को जेल भेजने की कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन

-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें