फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: पुलिस के हत्थे नही चढे़ काशी टोल पर फायरिंग के आरोपी, तलाश जारी

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मेरठ। परतापुर थाना क्षेत्र के काशी टोल प्लाजा पर वर्चस्व की जंग को लेकर सोमवार को भाजपा युवा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष के स्वागत समारोह के दौरान हुई फायरिंग में पुलिस अभी तक आरोपियों को गिरफ्तार नहीं कर सकी है। पुलिस का दावा है कि आरोपियों की तलाश में कई पुलिस टीमें दबिश दे रही है जल्द ही उन्हें पकड़ लिया जाएगा। वहीं, फायरिंग में बाल-बाल बचे युवक अग्रिम ने अनहोनी की आशंका जताते हुए पुलिस अधिकारियों से कार्रवाई और सुरक्षा की गुहार की है।
विज्ञापन

भाजपा युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष रोहित मिश्रा के काशी टोल प्लाजा पर स्वागत समारोह के दौरान दो युवकों में पुरानी रंजिश को लेकर विवाद हो गया था। परतापुर थाने में तहरीर देते हुए भावनपुर थाना क्षेत्र के हसनपुरी कदीम निवासी मनीष तोमर ने बताया कि वह अपने दोस्त स्वेतांग त्यागी के साथ भाजपा युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष के स्वागत समारोह में शामिल होने के लिए आए थे। इसी दौरान पुरानी किसी बात को लेकर विवाद हो गया था, जिसके बाद राहुल अधाना और प्रवीण शर्मा सहित दो अन्य युवकों ने रंजिशन उन पर गाड़ी चढ़ा दी और विरोध करने पर उनपर पिस्टल से दो राउंड फायरिंग कर दी। भाजपा कार्यकर्ताओं ने परतापुर थाने में तहरीर देते हुए आरोपियों पर कार्रवाई करने को लेकर हंगामा किया था। पुलिस टीमें आरोपियों की तलाश में जुटी है। सीओ ब्रह्मपुरी रामप्रकाश ने बताया कि आरोपियों की तलाश की जा रही है उन्हें जल्द गिरफ्तार कर घटना का खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन

-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें