मेरठ। शहर का अलेक्जेंडर एथलेटिक क्लब चुनाव अब प्रदेश में चर्चा का विषय बन गया है। चुनाव में हर तरफ होर्डिंग, पोस्टर, चुनाव प्रचार कर हर वर्ग को जोड़ा जा रहा है। यह चुनाव अब दोनों ही पैनल के पदाधिकारियों के प्रतिष्ठा बन गया है। मतदाताओं के पास जाकर पैनल के लोग अपनी आगामी योजनाओं की जानकारी दे रहे हैं। उद्यमी और व्यापारियों के द्वारा माना जा रहा है कि इस चुनाव के बाद अलेक्जेंडर क्लब शहर में नई ऊंचाइयों को प्राप्त करेगा।
अलेक्जेंडर एथलेटिक क्लब चुनाव में परिवर्तन परिवार ने मंगलवार को जैन नगर, देवपुरी, शंभूनगर और सदर में चुनाव प्रचार किया। इस दौरान वोटरों से जाकर संपर्क किया गया। इस दौरान जेपी अग्रवाल, संजय कुमार, राहुल दास, अंशुल अग्रवाल, सीए कमल अग्रवाल, ओम रस्तोगी, सिद्धांत अग्रवाल आदि रहे। शहर में टेस्टेड और ट्रस्टेड परिवार ने जनसंपर्क किया। शुभेंद्र मित्तल, अंकुर जग्गी, अजय अग्रवाल ने बताया कि शहर सराफ और अन्य क्षेत्रों में जनसंपर्क किया गया है। इस दौरान दीप्ति अग्रवाल, कमल भार्गव, अमित चांदना, मयूर मित्तल, मोहित जैन, रजत भट्टर आदि मौजूद रहे।