फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: सामूहिक नृत्य से मन मोहा, खेल में दिखाया दम

Sat, 11 Oct 2025 06:41 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
विज्ञापन
इनरव्हील क्लब मवाना,इनरव्हील क्लब रेनबो,तथा इनरव्हील क्लब मैत्री के संयुक्त तत्वावधान मे करवाचौ
विज्ञापन
तीन इनहव्हील क्लब की शाखाओं ने संयुक्त रूप से किया दिवाली उत्सव का आयोजन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मवाना। इनरव्हील क्लब मवाना, रेनबो और इनरव्हील क्लब मैत्री के संयुक्त तत्वावधान में करवाचौथ और दिवाली उत्सव का आयोजन किया गया। इसमें कार्यक्रमों की धूम रही। सामूहिक नृत्य और खेल प्रतियोगिताएं आयोजित की गई।
उत्सव मंडप में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसकी शुरूआत क्लब की अध्यक्ष मीनू रस्तोगी, नेहा रस्तोगी, सारिका रस्तोगी को क्लब सेक्रेटरी नीता वर्मा, अनुभा रस्तोगी, पूजा रस्तोगी ने कॉलर पहनाकर किया। नीता दुबलिश के साथ क्लब के सदस्यों ने दीप प्रज्ज्वलित किया और इनर व्हील प्रार्थना के साथ रंगारंग कार्यक्रम को शुरू हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

क्लब की सभी सदस्यों ग्रुप डांस किया और गीत गाए। सभी ने मिलकर म्यूजिकल चेयर एवं अन्य गेम खेले, साथ ही कुछ अप्रत्याशित गेम भी खिलाए गए और विजेताओं को आकर्षक पुरस्कार दिए। संचालन हिमानी शर्मा ने किया। कार्यक्रम का समापन प्रेसिडेंट के आभार उद्बोधन से हुआ। कार्यक्रम में संगीता रस्तोगी, मीनू रस्तोगी, निधि, पूजा, शिवानी, हनी , रितु अग्रवाल,रितु रस्तौगी, अचला गुप्ता,नीलू , वंदिता, आराधना, संगीता मेहता, विदुषी, कविता, शिप्रा, रेणु, नीरू, डॉ अनीता सिंह आदि सदस्यों का सहयोग रहा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें