फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मानसिक स्वास्थ्य के लिए सकारात्मक दृष्टिकोण जरूरी : प्रो. संजय

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मेरठ। चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय के मनोविज्ञान विभाग में शनिवार को नए छात्र-छात्राओं के लिए ओरिएंटेशन कार्यक्रम हुआ। विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस के उपलक्ष्य में यह कार्यक्रम किया गया। इसमें वक्ता प्रो. संजय कुमार ने कहा कि मानसिक स्वास्थ्य के लिए सकारात्मक दृष्टिकोण जरूरी है।
विभागाध्यक्ष प्रो. अल्पना अग्रवाल ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया। अध्यक्षता विश्वविद्यालय के आंतरिक गुणवत्ता आश्वासन प्रकोष्ठ के समन्वयक प्रो. हरे कृष्णा ने की। मुख्य अतिथि छात्र कल्याण अधिष्ठाता प्रो. भूपेंद्र सिंह रहे। डॉ. अंशु अग्रवाल ने विभाग में संचालित स्नातक एवं परास्नातक पाठ्यक्रमों की संरचना, मूल्यांकन प्रणाली, शोध एवं प्रायोगिक कार्य की प्रक्रिया पर प्रकाश डाला।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रो. संजय कुमार ने कहा कि बदली जीवनशैली, बढ़ती अपेक्षाओं सहित अन्य कारणों से मानसिक समस्याएं तेजी से बढ़ रही हैं। इनसे बचाव के लिए आत्म-जागरूकता और सकारात्मक दृष्टिकोण अत्यंत आवश्यक है। इस दौरान छात्रों ने नाट्य प्रस्तुति दी। संचालन डॉ. लवलीन तिवारी ने किया। इस अवसर पर कनिका बंसल, डॉ. चित्रा गुप्ता, डॉ. शिल्पी, डॉ. दरवेश, डॉ. वाणी आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें