फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: अंग्रेजी केवल एक विषय नहीं, वैश्विक संवाद की अनिवार्य भाषा

विज्ञापन
डायट में तीन दिवसीय प्रशिक्षण में विचार रखते वक्ता। (स्त्रोट डायट) मवाना।
विज्ञापन
अशासकीय सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालयों में कार्यरत अंग्रेजी विषय के सहायक अध्यापकों का तीन दिवसीय प्रशिक्षण
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मवाना। अशासकीय सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालयों में कार्यरत अंग्रेजी विषय के सहायक अध्यापकों के शैक्षणिक एवं व्यावसायिक उन्नयन के उद्देश्य से 29 से 31 दिसंबर तक जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान में तीन दिवसीय विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन हुआ।
शुभारंभ वरिष्ठ प्रवक्ता सलमान मेराज, प्रशिक्षण नोडल एवं प्रवक्ता नरेश कुमार, प्रशिक्षण सह नोडल आरती सिंघल, मास्टर ट्रेनर विभा सिंह, रजनी शर्मा एवं चारु त्यागी ने किया। सलमान मेराज ने कहा कि वर्तमान समय में अंग्रेजी केवल एक विषय नहीं, बल्कि वैश्विक संवाद की अनिवार्य भाषा बन चुकी है। ऐसे में शिक्षक की भूमिका और अधिक महत्वपूर्ण हो जाती है कि वह विद्यार्थियों को भाषा प्रयोग के प्रति आत्मविश्वासी बनाएं और कक्षा कक्ष को जीवंत, प्रभावी और सहभागी बनाएं।
विज्ञापन

आरती सिंघल ने भाषा कौशल विकास पर व्यावहारिक उदाहरणों के माध्यम से विचार साझा किए। रजनी शर्मा ने शब्द भंडार बढ़ाने की प्रभावी रणनीतियों पर प्रकाश डाला। चारु त्यागी ने पाठ्यवस्तु के माध्यम से अंग्रेजी व्याकरण को सरल एवं उपयोगी बनाने की विधियां प्रस्तुत कीं। विभा सिंह ने पठन कौशल को सुदृढ़ करने की तकनीकों पर चर्चा की। नरेश कुमार ने अंग्रेजी संवाद कौशल के महत्व, उसकी आवश्यकता और कक्षा-कक्ष में उसके प्रभावी प्रयोग पर अपने विचार रखे।
विज्ञापन

संस्थान के प्राचार्य मनोज कुमार आर्य एवं वरिष्ठ प्रवक्ता सलमान मेराज द्वारा प्रतिभागी अध्यापकों को प्रमाणपत्र वितरित किए। प्राचार्य ने कहा कि निरंतर प्रशिक्षण और नवाचार ही शिक्षण गुणवत्ता को नई ऊंचाइयों तक ले जा सकता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें