इंस्पेक्टर कंकरखेड़ा आनंद प्रकाश मिश्रा ने बताया कि कासिफ और अजमान खतौली के रहने वाले हैं। कासिफ परिवार की एक महिला के साथ श्रद्घापुरी में किराए पर रह रहा था। कासिफ ने अपने दोस्त की मदद से यहां मकान में देह व्यापार शुरू कर दिया। देह व्यापार में कासिफ के साथ चार युवतियां भी शामिल थीं।
कासिफ कॉलेजों के छात्रों से बात करता था और सेक्स रैकेट चलाने की बात कहता था। उसके बाद अपना नंबर देता था। जिससे कोडवर्ड में बात करता था। जो भी ग्राहक पूछता था तो जवाब कोड वर्ड में ही कहता था।
कई बार अपनी बाइक पर बैठाकर भी ग्राहक अपने यहां लाता था। जिससे आसपास के लोगों को यही पता चल सके कि कि इसके मिलने जुलने वाले छात्र हैं। कासिफ ने पूछताछ में बताया कि वह 15 सौ रुपये से लेकर ढाई हजार रुपये तक लेता था। पांच सौ से एक हजार रुपये महिला या युवती को देता था, जबकि बाकी खुद रखता था।
गिरारोह में शामिल छात्र
- फोटो : अमर उजाला
यह हुआ बरामद...
बदमाशों के पास से एक मई को खिर्वा रोड पर लूटी गई स्पलेंडर, 24 मार्च को सुरानी गांव के पास से लूटी गई बाइक और 24 फरवरी को सुरानी गांव के पास लूटी गई स्कूटी बरामद हुई है। तीन मई को दौराला क्षेत्र में अझोता के पास हरियाणा नंबर की लूटी गई स्विफ्ट कार भी मिली है।
गिरोह का सरगना अंकुर निवासी सुरानी है। वह बीफार्मा की पढ़ाई कर रहा है। पूछताछ में अंकुर ने बताया कि वह शाम को दोस्तों के साथ लूट की प्लानिंग करता था। रात में अलग अलग स्थानों पर बाइक, स्कूटी, कार और नक दी लूटते थे। लूट के पैसों से होटल में पार्टी करते थे। पुलिस ने लूटे गए पांच वाहन बरामद किए हैं। गैंग ने मुजफ्फरनगर व गाजियाबाद में भी कई लूट की वारदात कबूल की हैं।
प्रेमिका की खातिर बने लुटेरे
अंकुर ने बताया कि साथ में पढ़ने वाली प्रेमिका के कहने पर लुटेरा बन गया। तीन माह पहले प्रेमिका को आबूलेन से 30 हजार रुपये का मोबाइल खरीदकर दिया था। वहीं प्रदीप की भी प्रेमिका है। दोनों ने बताया कि लूट के बाद कंकरखेड़ा के होटल में प्रेमिका के साथ पार्टी की थी। साकिर और आमिर पहले भी पकड़े जा चुके हैं।