मेरठ। नगर निगम के प्रवर्तन दल और यातायात पुलिस ने बुधवार को दिल्ली रोड पर मेहताब सिनेमा हॉल से लेकर रेलवे रोड तक अतिक्रमण के खिलाफ अभियान चलाया। नालों के ऊपर बने चबूतरों पर आज बुलडोजर चलाकर तोड़ा जाएगा।
विज्ञापन
सुबह 11 बजे नगर निगम की प्रवर्तन दल की टीम और यातायात पुलिस मेहताब सिनेमा हॉल पर पहुंच गए। वहां से दोनो तरफ अतिक्रमण हटाना शुरु कर दिया। मछेरान में खुले में मछली बेच रहे मीट कारोबारियों को भी पुलिस ने चेताया। दो पहियां वाहन सड़क पर लगाकर बेच रहे व्यापारियों को पुलिस ने अंदर कराया। रेलवे रोड तक अतिक्रमण पुलिस ने हटाया। बृहस्पतिवार को नाले के ऊपर बने चबूतरे को तोड़ा जाएगा। पुलिस ने अतिक्रमण न हटाने पर सामान जब्तीकरण के साथ-साथ जुर्माने की भी चेतावनी दी है। यातायात प्रभारी विनय कुमार शाही ने बताया कि शुक्रवार को मेहताब सिनेमा हॉल से मेट्रो प्लाजा तक बुलडोजर से अतिक्रमण हटाया जाएगा। इसके बावजूद यदि फिर अतिक्रमण किया तो जुर्माने की कार्रवाई भी की जाएगी।